facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

नौकरी चाहिए तो Russia जाइए, भारतीयों के लिए 10 लाख Job vacancies हैं

Advertisement

रुस इस साल के अंत तक भारत से 10 लाख तक कुशल कामगारों को आमंत्रित करेगा। 

Last Updated- July 14, 2025 | 5:53 PM IST
It would be beneficial for Russian companies to invest in India: Putin फायदेमंद होगा रूसी कंपनियों का भारत में Invest करना : पुतिन

रूस की भारी उद्योग और सैन्य उत्पादन क्षेत्रों में मजदूरों की भारी कमी को देखते हुए, देश इस साल के अंत तक भारत से 10 लाख तक कुशल कामगारों को आमंत्रित करेगा। यह जानकारी रूस के एक प्रमुख व्यापार संगठन के नेता ने दी है। “मेरे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार वर्ष के अंत तक भारत से लगभग 10 लाख विशेषज्ञ रूस आएंगे, जिनमें से कई स्वेर्दलोव्स्क क्षेत्र में काम करेंगे,” उराल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रमुख आंद्रेई बेसिदिन ने Ros Business Consulting (RBC) को बताया। स्वेर्दलोव्स्क क्षेत्र, जिसकी राजधानी येकातेरिनबर्ग है, रूस के उराल पर्वतों में स्थित है और यहां भारी उद्योग और रक्षा क्षेत्र की बड़ी फैक्ट्रियां मौजूद हैं, जैसे कि उरालमाश और टी-90 टैंक बनाने वाली कंपनी उराल वगन ज़ावोद।

बेसिदिन ने बताया कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है, लेकिन कुशल श्रमिकों की भारी कमी सामने आ रही है। “कई मज़दूर यूक्रेन में सैन्य ऑपरेशन में तैनात हैं और युवा फैक्ट्रियों में काम करने नहीं आ रहे हैं,”। रूस भारत के अलावा श्रीलंका और उत्तर कोरिया से भी कामगारों को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है, लेकिन बेसिदिन के अनुसार, यह प्रक्रिया काफी जटिल है। 2024 में भारतीय श्रमिकों ने कुछ रूसी क्षेत्रों में काम करना शुरू कर दिया था। कैलिनिनग्राड के एक मत्स्य प्रसंस्करण केंद्र “ज़ा रोडिनु” में भारतीय कामगारों को आमंत्रित किया गया था, जहां श्रमिकों की भारी कमी है।

RBC के अनुसार, रूसी श्रम मंत्रालय ने 2030 तक 31 लाख श्रमिकों की कमी का पूर्वानुमान लगाया है। इस कारण मंत्रालय ने 2025 में विदेशी कुशल श्रमिकों के कोटे को 1.5 गुना बढ़ाकर 2.3 लाख करने का प्रस्ताव दिया है। 2024 में, रूस ने गैर-CIS (पूर्व सोवियत देशों के बाहर) देशों से 47,000 कुशल प्रवासी श्रमिकों को अपने औद्योगिक संस्थानों में काम पर रखा था। रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय ने भी सुझाव दिया है कि श्रमिकों को बुलाने के लिए और अधिक देशों को जोड़ा जाए। हालांकि, 22 मार्च 2024 को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमले के बाद, रूस ने पूर्व सोवियत गणराज्यों से आने वाले प्रवासियों पर रोक लगाने के लिए प्रवासन कानूनों को कड़ा किया है।

Also Read | अमेरिका में हैं आपके परिजन? भारतीयों को ग्रीन कार्ड, H1B वीजा, वर्क परमिट में क्यों आ रही हैं दिक्कतें

बेसिदिन ने बताया कि येकातेरिनबर्ग में एक नया भारतीय वाणिज्य दूतावास भी खोला जा रहा है, जो इन मामलों की निगरानी करेगा और भारतीय प्रवासियों के दस्तावेज़ों की प्रक्रिया को सुगम बनाएगा। भारत और रूस के बीच कुशल श्रमिकों की यह साझेदारी दोनों देशों के लिए लाभकारी हो सकती है – जहां रूस को योग्य श्रमिक मिलेंगे, वहीं भारत के कामगारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

(with agency inputs)

Advertisement
First Published - July 14, 2025 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement