facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Health Coverage: महिलाएं हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर जागरूक, कवरेज में 40 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement

पॉलिसी बाज़ार की एक रिपोर्ट के अनुसार, FY'24 में महिलाओं के बीच हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज में FY'23 की तुलना में 40% की वृद्धि हुई है।

Last Updated- March 18, 2024 | 7:08 PM IST
Cashless Everywhere: हर जगह कैशलेस सुविधा से घट सकती है लागत, स्वास्थ्य बीमा में लागू हुई पहल Cashless everywhere’ may cut claims cost, say insurers

महिलाएं अक्सर दूसरों का ध्यान रखने में इतनी व्यस्त रहती हैं कि वे अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। ऐसे में चाहे आप अकेली हों, घर पर रहने वाली मां हों, विवाहित हों या कामकाजी, अच्छा हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज होना आपके लिए ज़रूरी है।

सौभाग्य से, महिलाएं अब अपने स्वास्थ्य के महत्व को समझने लगी हैं। पॉलिसी बाज़ार की एक रिपोर्ट के अनुसार, FY’24 में महिलाओं के बीच हेल्थ इंश्योरेंस कवरेज में FY’23 की तुलना में 40% की वृद्धि हुई है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

“महिला हेल्थ इंश्योरेंस रुझान: FY’23 बनाम FY’24” रिपोर्ट में महिलाओं के बीच हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर बढ़ती जागरूकता के बारे मं बताया गया है। रिपोर्ट में कुछ जरूरी बातें सामने आई हैं:

  • स्टैंडअलोन कवरेज चुनने वाली महिलाओं की संख्या में 43% की वृद्धि: FY’24 में, महिलाओं ने अपने लिए स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम लेने में अधिक रुचि दिखाई है।
  • 25 लाख रुपये से अधिक का कवरेज चुनने वाली महिलाओं की संख्या में 15% से 24% की वृद्धि: महिलाएं अब पहले से अधिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए हाई कवरेज वाली स्कीम का चयन कर रही हैं।
  • कम रकम वाली स्कीम चुनने में महिलाओं में 7% की कमी: महिलाएं अब कम कवरेज वाली स्कीम से बच रही हैं और बेहतर सुरक्षा के लिए हाई कवरेज वाली स्कीम को चुन रही हैं।
  • टियर-2 और टियर-3 शहरों से पॉलिसीधारकों में वृद्धि: टियर-2 शहरों से 10.5% और टियर-3 शहरों से 4.3% की वृद्धि हुई है। जो स्वास्थ्य सेवा अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

health insurance

40 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं की संख्या पॉलिसीधारकों में 47% से बढ़कर 52% हो गई है। यह वृद्धि सभी आयु वर्गों में समान रूप से देखी जा सकती है, जो 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए कवरेज में बढ़ोतरी दर्शाता है। हालांकि, वृद्ध आयु समूहों में कवरेज में कमी देखी गई है।

महिलाएं अब मातृत्व और गंभीर बीमारी कवरेज को भी प्राथमिकता दे रही हैं। मातृत्व बीमा और गंभीर बीमारी कवरेज में क्रमशः 31% और 20% की वृद्धि हुई है। महिलाओं द्वारा दायर क्लेम की दर में 25% की वृद्धि हुई है। फाइब्रॉएड, स्तन कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं द्वारा दायर क्लेम के सबसे आम कारण हैं।

health insurance

निवारक स्वास्थ्य सर्विसेज (preventive care services) को चुनने वाली महिलाओं की संख्या में 10% से 20% की वृद्धि हुई है। यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक हैं और वे सक्रिय रूप से अपनी स्वास्थ्य हेल्थकेयर को मैनेज कर रही हैं।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement