facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: बाजार में आज दिखेगा दबाव! GIFT Nifty लाल, लेकिन एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजीStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाबएयर इंडिया पायलट का मारिजुआना टेस्ट पॉजिटिव, पहली बार लाइसेंस रद्द नहीं होगात्योहारों से पहले रोजगार के मौके बढ़ेंगे, कंपनियां 15-20% ज्यादा अस्थायी कर्मचारी रखेंगीएआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरतकमोडिटी डेरिवेटिव में पोजीशन लिमिट और मार्जिन ढांचा आसान करेगा सेबीक्लोजिंग एक्शन सेशन में म्युचुअल फंड्स की कम भागीदारी, सेबी ने बुलाई बैठकभारत ने पहली बार रूस को भेजा पेट्रोल, 3.5 लाख बैरल की पहली खेप पहुंचीयूरिया और डीएपी की बिक्री घटी, जुलाई में उर्वरकों की उपलब्धता में हुई बड़ी बढ़ोतरी

EPFO ने नहीं दिया क्लेम, कैसे करें इसे ठीक; जानें पूरा प्रोसेस

Advertisement

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने हाल ही में कहा है कि 26 नवंबर तक क्लेम की वापसी और रद्द करने की संयुक्त दर 21.59 फीसदी थी।

Last Updated- January 05, 2025 | 10:58 PM IST
EPFO did not give the claim, how to fix it; Know the complete process EPFO ने नहीं दिया क्लेम, कैसे करें इसे ठीक; जानें पूरा प्रोसेस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने हाल ही में कहा है कि 26 नवंबर तक क्लेम की वापसी और रद्द करने की संयुक्त दर 21.59 फीसदी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ईपीएफो ने बताया कि त्रुटियों के सुधार के लिए कम से कम 7.82 फीसदी दावों को वापस भेजा गया है और अयोग्य मिले 13.77 फीसदी दावों को रद्द कर दिया गया। अंतिम निकासी दावों के लिए अस्वीकृति दर 11.92 फीसदी और वापसी दर 13.44 फीसदी रही।

आमतौर पर इन दो कारणों से दावे रद्द किए जाते हैंः

निकासी अथवा ऋण के लिए अयोग्यताः संगठन ऐसे दावों को रद्द कर देता है जो ईपीएफओ द्वारा उल्लिखित निकासी या ऋण के विशिष्ट मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं।

दिशानिर्देश का अनुपालन न होने परः जरूरी प्रक्रियाओं का पालन नहीं होने वाले दावे और आवश्यक दस्तावेज जमा किए बगैर वाले दावों को भी अयोग्य माना जाता है।

इन वजहों से क्लेम वापस कर देता है संगठन

1. गलत बैंक विवरण, जैसे गलत खाता संख्या अथवा आईएफएस कोड।
2. अधूरी केवाईसी जानकारी, जैसे आधार अथवा पैन की जानकारी नहीं देना और यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) में बैंक विवरण का नहीं जुड़ना।
3. गलत नाम अथवा जन्म तिथि जैसी निजी जानकारी में त्रुटि होने पर भी क्लेम वापस कर दिए जाते हैं।

दावे रद्द अथवा वापस आने पर क्या करें

कारण जानेंः आमतौर पर ईपीएफओ स्टेटस अपडेट में दावों को रद्द करने और वापस करने के बारे में बताता है। मामले को सुलझाने के लिए कारण जानना महत्त्वपूर्ण होता है।

पात्रता सत्यापित करेंः अगर आपके दावे को रद्द कर दिया जाता है तो यह सुनिश्चित करें कि आपने जिस विशिष्ट दावे के लिए आवेदन किया है, उसके लिए आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, जैसे कि पेंशन या निकासी के लिए पात्रता पूरी होनी चाहिए।

कमियां ठीक करेंः वापस किए गए दावों के लिए ईपीएफओ त्रुटियों या अधूरी जानकारी के बारे में बताता है। इनमें गलत विवरण, अधूरे दस्तावेज या व्यक्तिगत जानकारी में विसंगतियां शामिल हो सकती हैं। ईपीएफओ पोर्टल के माध्यम से अपने विवरण, दस्तावेज या किसी भी आवश्यक जानकारी को अपडेट करके आवश्यक सुधार करें।

दोबारा क्लेम करेंः मामले को सुलझाने के बाद आप ईपीएफओ सदस्य पोर्ट अथवा उमंग ऐप के जरिये दोबारा क्लेम करें। मगर यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सभी जरूरी अपडेट और सुधार कर लिया है।

Advertisement
First Published - January 5, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement