facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Amazon Prime Day Sale: AI का सहारा ले रहे साइबर अपराधी, 36,000 से अधिक फर्जी वेबसाइट का पता लगा

Advertisement

मैकएफी के 2025 ग्लोबल प्राइम डे स्कैम अध्ययन के मुताबिक, इस साल प्राइम डे के दौरान करीब 96 फीसदी ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी की योजना बना रहे हैं।

Last Updated- July 09, 2025 | 10:30 PM IST
Amazon Prime Day 2025

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन के अभी होने वाले प्रमुख सेल इवेंट प्राइम डे के खरीदारों को ठगने के लिए साइबर अपराधी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का सहारा ले रहे हैं। साइबर सुरक्षा फर्म मैकएफी ने एमेजॉन की 36,000 से अधिक फर्जी वेबसाइट का पता लगाया है और 75,000 से ज्यादा फर्जी संदेशों की भी पहचान की है, जिसे उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी चुराने के लिए तैयार किया गया है।

भारत में जैसे-जैसे ऑनलाइन खरीदारी रफ्तार पकड़ रही है धोखाधड़ी के मामले भी उसी तेजी से बढ़ रहे हैं। मैकएफी के 2025 ग्लोबल प्राइम डे स्कैम अध्ययन के मुताबिक, इस साल प्राइम डे के दौरान करीब 96 फीसदी ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी की योजना बना रहे हैं। हालांकि, 97 फीसदी भारतीय खरीदार सावधानी बरतना चाह रहे हैं, लेकिन 71 फीसदी लोग इस प्रमुख सेल के दौरान एआई आधारित धोखाधड़ी के प्रति चिंतित हैं।

प्रौद्योगिकी के जरिये साइबर अपराधी को काफी सहूलियत भी मिल रही है। वे किसी उत्पाद के लिए इंफ्लुएंसर के डीपफेक वीडियो बना ले रहे हैं और फर्जी तरीके से एमेजॉन के संदेश भी तैयार कर रहे हैं, जिसमें ग्राहक को डिलिवरी का फर्जी समय, रिफंड की जानकारी और यहां नकली बिल के संदेश भेज रहे हैं। ये संदेश इस तरह से तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक उसकी सच्चाई जानने से पहले ही फर्जी लिंक पर क्लिक कर देगा।

मैकएफी के वरिष्ठ निदेशक (इंजीनियरिंग) प्रतीम मुखर्जी ने कहा, ‘भारतीय खरीदारों को प्राइम डे काफी उत्साहित करता है। मगर अब साइबर अपराधियों के लिए भी यह खास वक्त बन गया है, जब वे आसानी से लोगों को ठग सकते हैं। वे एआई के जरिये ग्राहक के लिए खास तौर पर संदेश तैयार करते हैं और ऐसे फर्जी लिंक भेजते हैं जिस पर वह बगैर कुछ सोचे क्लिक कर देता है।’

Advertisement
First Published - July 9, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement