facebookmetapixel
Advertisement
परीक्षा सुधारों पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे SBI, Invesco, Edelweiss और DSP के 5 नए फंड, जानें पूरी डिटेलGold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटका

₹500 प्रति शेयर के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान! किस दिन मिलेगा पैसा? तारीख हो गई तय

Advertisement

₹100 के शेयर पर ₹500 का इनाम! यमुना सिंडिकेट दे रही है अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय

Last Updated- July 15, 2025 | 11:51 AM IST
Dividend

स्मॉलकैप कंपनी यमुना सिंडिकेट लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने ₹100 फेस वैल्यू के शेयर पर ₹500 यानी 500% का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह कंपनी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इस डिविडेंड को कंपनी के शेयरधारकों से मंज़ूरी मिलनी बाकी है। मंजूरी 71वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में दी जाएगी, जो 4 अगस्त 2025 को होने वाली है। AGM में हरी झंडी मिलने के बाद यह डिविडेंड पात्र निवेशकों को दिया जाएगा।

कंपनी ने डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट पहले ही तय कर दी है। 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को रिकॉर्ड डेट रखा गया है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास यमुना सिंडिकेट के शेयर होंगे, वही डिविडेंड के पात्र माने जाएंगे।

कंपनी का क्या कहना है?

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, “कंपनी ने सोमवार, 28 जुलाई 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की है, ताकि यह तय किया जा सके कि किन शेयरधारकों को मार्च 31, 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष का डिविडेंड मिलेगा।” इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि डिविडेंड का भुगतान AGM में मंजूरी मिलने के बाद किया जाएगा।

Also Read: Breakout Stocks: ₹104 पर स्टॉप लॉस, ₹2,800 तक के टारगेट! चार्ट ब्रेकआउट वाले ये 3 स्टॉक्स बना सकते हैं बड़ा पैसा

हर साल बढ़ रहा डिविडेंड

यमुना सिंडिकेट लगातार अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न देती रही है।

2024 में ₹400 प्रति शेयर,

2023 में ₹325 प्रति शेयर,

2022 में ₹200 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया गया था।

शेयर की कीमत और वैल्यू

मंगलवार (15 जुलाई 2025) को यमुना सिंडिकेट का शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे और इसकी कीमत ₹40,499 रही। इस शेयर का 52-वीक हाई ₹62,490 और लो ₹26,711 रहा है। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप ₹1,244 करोड़ है। यमुना सिंडिकेट भारत के सबसे महंगे शेयरों में से एक मानी जाती है, और अब वह डिविडेंड देने के मामले में भी रिकॉर्ड बना रही है।

लेकिन ध्यान रहे: इस शेयर की ट्रेडिंग Periodic Call Auction के तहत होती है, क्योंकि इसमें रोज़ाना 100 से कम यूनिक निवेशकों की ट्रेडिंग होती है। इसका मतलब यह है कि लिक्विडिटी कम है, यानी ज़रूरत पड़ने पर शेयर बेचना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

Advertisement
First Published - July 15, 2025 | 11:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement