facebookmetapixel
Advertisement
Mcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेट

सेंसेक्स में बजाज ऑटो की जगह ले सकती है विप्रो

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:56 AM IST

आईटी कंपनी विप्रो को सेंसेक्स में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है, जबकि दोपहिया दिग्गज बजाज ऑटो को इससे बाहर किया जा सकता है। यह अनुमान स्वतंत्र शोध प्रदाता स्मार्टकर्म में विश्लेषक ब्रायन फ्रीटास द्वारा किए गए विश्लेषण में जताया गया है।
सूचकांक में इस बदलाव की घोषणा नवंबर के मध्य में की जाएगी, जबकि इसे 17 दिसंबर से प्रभावी किया जाएगा। ये बदलाव सुनिश्चित करने के लिए दिसंबर की समीक्षा में 6 महीने के औसत बाजार पूंजीकरण और ट्रेडिंग से संबंधित कारोबार (1 मई से 31 अक्टूबर के बीच) का इस्तेमाल किया जाता है। 

विप्रो का मौजूदा समय में 80,213 करोड़ रुपये का औसत फ्री फ्लोट बाजार पूंजीकरण है। इसके बाद जेएसडब्ल्यू स्टील (71,000 करोड़ रुपये) और टाटा मोटर्स (62,280 करोड़ रुपये) का स्थान है। गैर-सूचकांक घटकों के संदर्भ में बजाज ऑटो 50,929 करोड़ रुपये के औसत फ्री फ्लोट बाजार पूंजीकरण के साथ 38वें पायदान पर है। 
फ्रीटास का मानना है कि निवेशक सूचकांक में शामिल होने के बाद पैदा होने वाली सकारात्मक धारणा को ध्यान में रखते हुए विप्रो में खरीदारी कर सकते हैं।

उनका कहना है, ‘विप्रो अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले गिरावट पर कारोबार कर रहा है और तुलनात्मक आधार पर यह शेयर खरीदारी के लिहाज से अच्छा दांव हो सकता है।’ विप्रो मौजूदा समय में 24.5 गुना के एक वर्षीय पी/ई मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) 28.1 गुना और इन्फोसिस 27.7 गुना पर कारोबार कर रहे हैं। उद्यम वैल्यू-बिक्री (ईवी/बिक्री) आधार पर, विप्रो 4 गुना पर, टीसीएस 6.3 गुना पर और इन्फोसिस 5.83 गुना पर है।
बजाज ऑटो भी अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले गिरावट पर कारोबार कर रहा है और यदि उसकी कीमत ऐक्टिव पोजीशन से गिरती है और फिर पैसिव बिकवाली होती है तो यह खरीदारी का अच्छा अवसर हो सकता है। मौजूदा समय में बजाज ऑटो 17.6 गुना के एक वर्षीय पी/ई पर कारोबार कर रहा है।
 
 
 

Advertisement
First Published - August 13, 2021 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement