facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Nifty50 में शामिल हो सकते हैं ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स

Advertisement

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के विश्लेषकों के अनुसार अगर इन शेयरों को इस सूचकांक में शामिल किया जाता है तो इनमें 3,000 करोड़ रुपये का निवेश आक​र्षित हो सकता है।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:30 PM IST
Nifty Outlook

निफ्टी-50 सूचकांक में सितंबर में होने वाली अगली बदलाव प्रक्रिया के दौरान टाटा समूह की रिटेलर ट्रेंट और सरकार के स्वामित्व वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बीईएल) के शामिल होने की संभावना है। नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के विश्लेषकों के अनुसार अगर इन शेयरों को इस सूचकांक में शामिल किया जाता है तो इनमें 3,000 करोड़ रुपये का निवेश आक​र्षित हो सकता है।

इस बीच, एलटीआई माइंडट्री और दिवीज लैब्स के बाहर निकलने का अनुमान है। यदि इन्हें बाहर किया गया तो इन दोनों शेयरों में निफ्टी-50 सूचकांक से जुड़े पैसिव फंडों द्वारा 1,500 करोड़ रुपये की बिकवाली की जा सकती है। निफ्टी सूचकांक में शामिल किए जाने और हटाए जाने वाले शेयरों के आकलन की गणना जुलाई के अंत तक उनके बाजार पूंजीकरण के आधार पर की जाती है। इसकी आ​धिकारिक घोषणा अगस्त के मध्य में होती है और यह समायोजन 30 सितंबर से प्रभावी होता है।

हालांकि ऐसे कई शेयर हैं जो अपने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से ट्रेंट और बीईएल से आगे हैं लेकिन वे डेरिवेटिव सेगमेंट में शामिल नहीं है। इसलिए सूचकांक में शामिल किए जाने के लिहाज से अयोग्य हैं।

नुवामा अल्टरनेटिव ऐंड क्वांटीटेटिव रिसर्च के प्रमुख अ​भिलाष पगारिया ने कहा, ‘ट्रेंट प्रमुख दावेदार है। इसके बाद बीईएल शामिल है। इस समय बीईएल के करीब एकमात्र शेयर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) है। यदि एचएएल का शेयर बीईएल की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करता है और जुलाई के अंत तक मजबूत बना रहता है तो उसके शामिल होने की संभावना ज्यादा रहेगी।’

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement