facebookmetapixel
Advertisement
ग्रामीण बैंक शाखाओं में 60% क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो की दरकारपीएफआरडीए ने एनपीएस में इक्विटी निवेश बढ़ाने के दिए संकेतसमझौते से किसानों को होगा लाभ, बढ़ेगा कृषि निर्यात : गोयलजनवरी के दूसरे पखवाड़े में ऋण वृद्धि में तेजी आईभारत ने किया टैरिफ में बदलाव, 1 मई 2026 से लागू होंगे नए नियमरिलायंस इंडस्ट्रीज को मिला वेनेजुएला से तेल खरीद का लाइसेंसएयर इंडिया पर डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर ₹1 करोड़ का जुर्मानाऊंची इमारतों का रास्ता साफ? सरकार नियामकीय ढांचे में बदलाव पर कर रही विचारTorrent Pharma Q3 Results: दिसंबर तिमाही मुनाफा 26% बढ़कर ₹635 करोड़, डिविडेंड का ऐलान कियासरकार ने खोला गेहूं निर्यात, 25 लाख टन कोटा तय; चीनी के एक्सपोर्ट को भी हरी झंडी

Torrent Pharma Q3 Results: दिसंबर तिमाही मुनाफा 26% बढ़कर ₹635 करोड़, डिविडेंड का ऐलान किया

Advertisement

Torrent Pharma Q3 Results: टोरेंट फार्मास्युटिकल्स अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा भी देगी। कंपनी ने प्रति शेयर 29 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है।

Last Updated- February 13, 2026 | 6:48 PM IST

Torrent Pharma Q3 Results: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी टोरेंट फार्मास्युटिकल्स ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने बताया कि दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेट नेट मुनाफा 26.2 प्रतिशत बढ़कर 635 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 503 करोड़ रुपये था।

कंपनी की तरफ दाखिल बीएसई फाईलिंग के अनुसार, पिछली तिमाही की तुलना में मुनाफा 591 करोड़ रुपये से 7.4 प्रतिशत बढ़ा। कंपनी ने कहा कि अलग-अलग बाजारों में उसके ब्रांडेड कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से यह बढ़ोतरी हुई।

कंपनी की परिचालन आय इस तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 17.7 प्रतिशत बढ़कर 3,251 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल की समान तिमाही में 2,762 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर आय लगभग 3,246 करोड़ रुपये के बराबर रही। एबिट्डा से पहले की कमाई इस तिमाही में 1,088 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की सामान तिमाही की तुलना में 17 प्रतिशत ज्यादा है।

Also Read | Q3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजे

Torrent Pharma Dividend

टोरेंट फार्मास्युटिकल्स अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा भी देगी। कंपनी ने प्रति शेयर 29 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड 5 मार्च 2026 के आसपास दिया जाएगा। इस बीच, टोरेंट फार्मा के शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 7.55 रुपये या 0.18 प्रतिशत की गिरावट लेकर 4074.05 रुपये पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - February 13, 2026 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement