facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

एफएमसीजी शेयरों की तेजी पर लगेगा ब्रेक!

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा था कि जुलाई से अगस्त की अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित हेडलाइन मुद्रास्फीति में कमी आई।

Last Updated- October 10, 2024 | 10:49 PM IST
Reliance's high-margin strategy: Preparation to dominate the chips, namkeen and biscuits market Reliance की हाई-मार्जिन रणनीति: चिप्स, नमकीन और बिस्कुट बाजार में धाक जमाने की तैयारी

मौद्रिक नीति समिति की हालिया बैठक में मुद्रास्फीति पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सतर्क रुख के कारण रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं (FMCG) बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेशकों के भरोसे की परीक्षा हो सकती है। विश्लेषकों ने यह बात कही।

हालांकि उनका मानना है कि एफएमसीजी शेयर निकट भविष्य में निवेशकों की इस चिंता से उबर सकते हैं क्योंकि कंपनियां आम तौर पर अपनी मूल्य निर्धारण ताकत और आवश्यक वस्तुओं की स्थिर मांग के कारण मुद्रास्फीति संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम होती हैं। उनका कहना है कि निवेशकों को थोड़े समय में किसी भी गिरावट का उपयोग लंबी अवधि के लिए गुणवत्तापूर्ण शेयरों की लिवाली में करना चाहिए।

फिसडम के प्रमुख (अनुसंधान) नीरव करकेरा ने कहा, ‘मुद्रास्फीति पर आरबीआई की हालिया टिप्पणी से एफएमसीजी शेयरों के प्रति निवेशकों की सतर्कता बढ़ सकती है क्योंकि इनपुट लागत बढ़ने से मुनाफा मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लघु अवधि में गिरावट के बावजूद एफएमसीजी क्षेत्र अपने स्थिर नकदी प्रवाह और मजबूती के कारण रक्षात्मक दांव होता है।’

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा था कि जुलाई से अगस्त की अवधि में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित हेडलाइन मुद्रास्फीति में कमी आई। मगर उस दौरान मुख्य मुद्रास्फीति बढ़ रही थी जिसमें खाद्य और ईंधन की कीमतें शामिल नहीं हैं।

आरबीआई की टिप्पणी के बाद दो दिनों के दौरान निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। अगर इसकी तुलना बेंचमार्क निफ्टी 50 सूचकांक से की जाए तो उसमें महज 0.05 फीसदी की कमी आई है। पिछले छह महीनों के दौरान निफ्टी 50 सूचकांक में 9.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई जबकि एफएमसीजी सूचकांक में 14.3 फीसदी की उछाल आई।

First Published - October 10, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट