फेसबुक की पैतृक कंपनी मेटा के शेयर भाव में 26 प्रतिशत की गिरावट आने से उसकी बाजार वैल्यू 230 अरब डॉलर घट गई। बाजार पूंजीकरण में यह गिरावट पूरे भारतीय बाजार द्वारा एक दिन में दर्ज की गई कमजोरी के मुकाबले काफी अधिक है। भारत के बाजार पूंजीकरण में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट 23 मार्च, 2020 को दर्ज की गई थी, जब कोविड-19 के चरम पर पहुंचने के दौरान 209 अरब डॉलर की बिकवाली हुई ािी। निफ्टी में उस दिन सर्वाधिक 14 प्रतिशत की गिरावट आई थी। दूसरी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान 21 जनवरी को दर्ज की गई थी, जब भारत का बाजार पूंजीकरण 178.5 अरब डॉलर तक घट गया था। मेटा के बाजार पूंजीकरण में गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण के मुकाबले ज्यादा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन मौजूदा समय में 207 अरब डॉलर पर है।