facebookmetapixel
Advertisement
₹22,000 करोड़ के कर्ज पर सिर्फ ₹6.25 करोड़! NCLT के फैसले पर भड़के बैंक, रिपेमेंट प्लान के खिलाफ करेंगे अपील500% का मोटा डिविडेंड! NBFC कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनेपाल की भयावह बाढ़ में 97 साल की बुजुर्ग बनीं मिसाल, जानिए मौत को मात देने वाले जांबाजों की दास्तानएयर इंडिया की $1.5 अरब फंडिंग पर बढ़ी हलचल, टेमासेक ने सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया समर्थनमेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने छोड़ी कंपनी, ओपनएआई से जुड़ीं; सिंगापुर से संभालेंगी कमानबढ़ती कमाई, जल्दी नौकरी व स्टार्टअप्स: क्या युवा अब 30 से पहले ही अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं?निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹86.50 तक पाने का मौका1991 में विदेशी मुद्रा के लिए तरसता भारत आज 729 अरब डॉलर के रिकॉर्ड भंडार तक कैसे पहुंचा‘भारत में मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाएं ग्लोबल कंपनियां’, सीतारमण ने अमेरिका में निवेशकों को दिया न्योतादिल्ली में CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी, 83.09 से बढ़कर 86.98 रुपये पहुंची कीमत

बाजार जल्द ही ढूंढ लेगा अपना निचला स्तर, लंबी पोजीशन बनाने का समय

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:42 PM IST


मंगलवार को भारी उतार चढ़ाव के बीच निफ्टी वायदा शार्ट कवरिंग की वजह से 16 अंकों के प्रीमियम पर बंद हुआ। अमेरिका में ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के ऐलान से ठीक पहले मंदड़ियों की चाल धीमी पड़ने से मार्च वायदा के ओपन इंटरेस्ट में 11.4 फीसदी की गिरावट रही यानी करीब 43.84 लाख शेयरों की कमी आ गई।


बाजार में दिनभर वोलाटैलिटी हावी रही, शुरुआत गिरावट से हुई लेकिन जल्दी ही बाजार ने तेजी पकड़ ली। दोपहर तक ये तेजी बनी रही लेकिन शाम होते होते बाजार की तेजी साफ होने लगी और आखिर सेंसेक्स केवल 24 अंक चढ़कर 14,833 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 30 अंक चढ़कर 4533 पर रहा।


सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान शार्ट टर्म के 14,700 अंकों के टारगेट को छुआ और फिर चढ़कर 15000 का आंकड़ा पार कर गया। जेएम फाइनेंशियल के टेक्निकल एनालिस्ट को उम्मीद है कि बाजार निवेशकों के हक में है और उनका कहना है कि फिलहाल निवेशकों को म्युचअल फंडों के जरिए बाजार में लंबी अवधि की पोजीशन बना लेनी चाहिए। एनालिस्ट का कहना है कि जो पैटर्न बन रहा है उसके मुताबिक 14,700 का स्तर अहम है और इससे 200 अंक ऊपर या नीचे में सेंसेक्स अपना निचला स्तर ढूंढ लेगा। उनके मुताबिक अगले कुछ दिनों में ही बाजार के बॉटम तय हो जाएगा।


निफ्टी का पुट कॉल रेशियो 0.84 पर ही बना रहा है, पुट और कॉल दोनों में ही करीब 10-10 लाख शेयरों का इजाफा हुआ है। पुट ऑप्शंस में 4350 और 4600 के स्ट्राइक प्राइस पर मुनाफावसूली देखी गई है जबकि 4400 और 4250 के स्तरों पर पुट ऑप्शंस में ताजा बिकवाली देखने को मिली। कॉल ऑप्शन के कारोबारी 4700 और 4800 के स्ट्राइक प्राइस पर बिकवाली करते देखे गए, जिससे साफ निफ्टी का शार्ट टर्म रेसिस्टेंस ऊपर को खिसक रहा है।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 12:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement