facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds IPO Day 2: अब तक 78% भरा आईपीओ, दूसरे दिन GMP 15% ऊपर; कब होगी लि​स्टिंग?प​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसलाCuba Power Crisis: क्यूबा में फिर छाया अंधेरा! दो हफ्तों में तीसरी बार देशभर में ब्लैकआउट; ईंधन संकट बना बड़ी वजहStock Market Update: बाजार में तेजी जारी! Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty 24,200 के करीब; IT शेयरों में बिकवालीचीन की आर्थिक रफ्तार पड़ी धीमी, 2022 के बाद सबसे कमजोर GDP ग्रोथ; सरकार पर बढ़ा राहत पैकेज का दबावहोर्मुज संकट से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के पार; आगे क्या रह सकता है रुख?Stocks To Watch Today: Hero, Biocon, Tata Power समेत कई कंपनियों के बड़े ऐलान पर रहेगी बाजार की नजर

Tata Stock पहली बार करने जा रहा स्टॉक स्प्लिट, अक्टूबर में है रिकॉर्ड डेट, चेक करें डिटेल्स

Advertisement

इस स्टॉक स्प्लिट का अनुपात 10:1 रखा गया है। इसका मतलब है कि हर एक पुराने शेयर को 10 नए शेयरों में बदला जाएगा

Last Updated- September 23, 2025 | 10:23 AM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

Tata Investment Stock Split: टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पहली बार अपने शेयर का स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी ने शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। इस स्टॉक स्प्लिट का अनुपात 10:1 रखा गया है। इसका मतलब है कि हर एक पुराने शेयर को 10 नए शेयरों में बदला जाएगा और पुराने शेयर की फेस वैल्यू ₹10 थी, जो अब नए शेयर में केवल ₹1 होगी।

कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए स्टॉक स्प्लिट का लाभ तय करने के लिए 14 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को रिकॉर्ड डेट घोषित की है। इस दिन जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही नए शेयर प्राप्त करेंगे।

23 सितंबर 2025 को टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर बीएसई पर सुबह 10 बजे 1.55% ऊपर ₹7,392 पर ट्रेड कर रहा था। स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत लगभग 10 गुना कम हो जाएगी, लेकिन कुल निवेशक की संपत्ति में कोई बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: H-1B वीजा फीस का असर: IT शेयरों में 6 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के ₹85,000 करोड़ डूबे

Tata Investment का रिटर्न और प्रदर्शन

टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयर ने पिछले एक साल में 8% का मुनाफा दिया है। वहीं, पिछले 2, 3 और 5 साल में यह क्रमशः 164%, 204% और 773% बढ़ चुके हैं। पिछले 10 साल में शेयर ने निवेशकों को 1300% से अधिक का लाभ दिया है।

टाटा इन्वेस्टमेंट के बारे में

टाटा इन्वेस्टमेंट बीएसई 500 इंडेक्स का हिस्सा है और इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹36,830.59 करोड़ है। यह स्टॉक निवेशकों के लिए लंबे समय से एक भरोसेमंद विकल्प रहा है।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement