बेंचमार्क निफ्टी50 (Nifty50) और सेंसेक्स (Sensex) इंडेक्स बुधवार को बढ़त के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स लगभग 200 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 81,655.90 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 29 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 24,886.70 के स्तर पर पहुंच गया।
इन शेयरों में आई तेजी
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी (NTPC) का शेयर सबसे ज्यादा 2 प्रर्तिशत से ज्यादा चढ़ गया। मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे। इसी तरह, एनएसई पर एशियन पेंट्स, हिंडाल्को शीर्ष पर रहे जबकि पावर ग्रिड, टाटा कंज्यूमर शीर्ष पर रहे।
इसके अलावा ब्रोडर मार्केट में मिलाजुला असर देखने को मिला। निफ्टी स्मॉलकैप 0.33 फीसदी गिर गया जबकि मिडकैप 0.27 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेक्टर के लिहाज से निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और फार्मा 0.6 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ आगे रहे जबकि एफएमसीजी में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वैश्विक बाजारों का क्या हाल?
अमेरिका में मंगलवार को बाजार मिश्रित कारोबार देखने को मिला। निवेशक फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। नैस्डैक 1.28 फीसदी, एसएंडपी 500 0.50 फीसदी गिरा गया जबकि डॉव जोन्स 0.50 फीसदी चढ़ा।
एशिआई बाजारों ने बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को लेकर निर्णय और चीन से व्यावसायिक गतिविधि डेटा जैसी प्रमुख घोषणाओं से पहले मिलाजुला प्रदर्शन किया। जापान के निक्केई में 0.86 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्पी और एएसएक्स200 में क्रमशः 0.52 प्रतिशत और 0.64 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
मंगलवार को कैसी थी शेयर बाजार की चाल?
रतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सपाट नोट पर बंद हुए। इस सप्ताह के अंत में यूएस फेड के ब्याज दर निर्णय से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया हुआ है।
30 शेयरों वाला बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 99.56 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 81,455.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 81,230.44 और 81,815.27 के रेंज में कारोबार हुआ।
वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 21.20 अंक या 0.09 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,857.30 पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 24,798.65 और 24,971.75 के रेंज में कारोबार हुआ।