facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

Stock Market Today: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 19350 के नीचे खुला

Advertisement

Stock Market Today: एसएंडपी 500 (S&P 500) 1.16 फीसदी, Dow Jones 1.02 प्रतिशत और नैस्डैक (Nasdaq) 1.14 प्रतिशत तक गिर गया।

Last Updated- August 16, 2023 | 10:00 AM IST

Stock Market Today, 16 August:  गिरावट के साथ खुला बाजार

भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। निफ्टी 19350 के नीचे खुला है। सेंसेक्स 288.78अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 65,113.14 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 98.05 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 19,346.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार कमजोर
प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 59.90 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 65,342.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 6.20 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 19,428.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल मार्केट (global market) से कमजोर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को शेयर बाजार (Share Market) की गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है। आज सुबह 7:15 बजे, गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty)100 अंक गिरकर 19,382 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

रिपोर्ट के अनुसार, फिच रेटिंग्स जेपी मॉर्गन चेज़ (JPMorgan Chase) सहित दर्जनों अमेरिकी बैंकों को डाउनग्रेड कर सकती है क्योंकि ऋणदाताओं को जोखिम का सामना करना पड़ता है।

इसका असर अमेरिका बाजारों में भी पड़ा। एसएंडपी 500 (S&P 500) 1.16 फीसदी, Dow Jones 1.02 प्रतिशत और नैस्डैक (Nasdaq) 1.14 प्रतिशत तक गिर गया।

यह भी पढ़ें : India at 76: साल 1947 से 1993 तक की वो 18 घटनाएं, जिनसे बदल गई शेयर बाजार की चाल

वहीं, आज सुबह एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई और निक्केई (Nikkei), हैंग सेंग (Hang Seng), स्ट्रेट टाइम्स और कोस्पी (Kospi) में 0.6-1.4 फीसदी की गिरावट आई।

कल कैसी थी शेयर बाजार की चाल?

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 79.27 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 65,401.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 6.25 अंक यानी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 19,434.55 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें : Social Stock Exchange: एक्सचेंजों की Sebi और सरकार से टैक्स लाभ समेत कई मांग

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement