facebookmetapixel
Advertisement
स्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा

Foxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयर

Advertisement

शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार इस सौदे के बाद फॉक्सकॉन सिंगापुर के पास अपनी भारतीय इकाई में 23.18 अरब शेयर यानी 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई

Last Updated- June 27, 2026 | 9:33 AM IST
Foxconn
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

हॉन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी ने कहा है कि उसकी सहायक कंपनी फॉक्सकॉन सिंगापुर ने अपनी भारतीय सहायक कंपनी फॉक्सकॉन हॉन हाई टेक्नॉलजी इंडिया मेगा डेवलपमेंट लिमिटेड में लगभग 35.173 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह खरीद 3.72 करोड़ डॉलर में की गई है। शेयर बाजार को यह जानकारी दी गई है।

ताइवान की यह दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईफोन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार इस सौदे के बाद फॉक्सकॉन सिंगापुर के पास अपनी भारतीय इकाई में 23.18 अरब शेयर यानी 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी हो गई। इसका कुल मूल्य 2.82 अरब डॉलर है। समूह की कंपनी युजहान टेक्नॉलजी (इंडिया) के पास भी भारतीय इकाई में कुछ हिस्सेदारी है।

यह शेयर खरीद ऐसे समय में हुई है जब कंपनी अपनी 3+3+3 रणनीति की ढांचे पर बड़ा दांव लगा रही है। इसके जरिये समूह तीन उभरते हुए उद्योगों – इलेक्ट्रिक वाहन, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा और रोबोटिक को तीन मुख्य तकनीकी क्षेत्रों यानी एआई, सेमीकंडक्टर और अगली पीढ़ी की संचार तकनीक के साथ जोड़ रहा है। साथ ही वह तीन स्मार्ट प्लेटफॉर्म – स्मार्ट विनिर्माण, स्मार्ट ईवी और स्मार्ट सिटी भी बना रहा है। 

फॉक्सकॉन को औपचारिक रूप से हॉन हाई प्रिसिजन के नाम से जाना जाता है। वह पिछले कुछ वर्षों से भारत में अपना आईफोन उत्पादन बढ़ा रही है। भारत में कंपनी का सबसे बड़ा विनिर्माण आधार चेन्नई के श्रीपेरुंबुदूर में है, जहां यह देसी और विदेशी दोनों बाजारों की मांग को पूरा करने के लिए ऐपल आईफोन की असेंबलिंग करती है। इसलिए कंपनी के नियोजित निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा तमिलनाडु में आने की उम्मीद है। 

Advertisement
First Published - June 27, 2026 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement