facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

AI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ

Advertisement

भारत सहित 35 देशों ने वाशिंगटन में एआई और सेमीकंडक्टर की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने के लिए 'एआई अवसर संबंधी संयुक्त घोषणा-पत्र' पर हस्ताक्षर किए

Last Updated- June 26, 2026 | 10:36 PM IST
Artificial intelligence (AI)
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत सहित 35 देशों ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) प्रौद्योगिकियों को गति देने के लिए विश्वसनीय और मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाएं विकसित करने की अमेरिकी पहल का समर्थन करते हुए ‘एआई अवसर संबंधी संयुक्त घोषणा-पत्र’ पर हस्ताक्षर किए हैं। वाशिंगटन में गुरुवार को आयोजित द्वितीय पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन में 35 देशों ने इस संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर कर विकासोन्मुखी और नवाचार-समर्थक नियामकीय दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। अमेरिका के आर्थिक मामलों के अवर विदेश मंत्री जैकब हेलबर्ग ने यह जानकारी दी। 

हेलबर्ग ने कहा, ‘यह विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण, निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने और ऐसी बुनियादी संरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता है, जो आने वाली सदी की एआई क्रांति को शक्ति प्रदान करेगी।’ शिखर सम्मेलन के दौरान अर्जेंटीना, जर्मनी, नीदरलैंड, चिली, कोस्टा रिका, यूनान, कजाखस्तान, पनामा और यूरोपीय संघ भी पैक्स सिलिका पहल से जुड़ गए। 

शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन, विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू तथा भारतीय उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अन्य देशों की सरकारों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सेमीकंडक्टर, एआई तथा लचीली और भरोसेमंद प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया। 

हेलबर्ग ने कहा, ‘एआई का भविष्य इस बात से तय नहीं होगा कि सबसे पहले नियम कौन बनाता है, बल्कि इससे तय होगा कि सबसे पहले निर्माण कौन करता है और सबसे अधिक क्षमता कौन विकसित करता है। अधिक ऊर्जा, अधिक कंप्यूटिंग क्षमता, अधिक चिप्स, अधिक प्रतिभा और अधिक नवोन्मेषी निर्माता-यही भविष्य की दिशा तय करेंगे। हमें ऐसे भविष्य की ओर बढ़ना है, जहां नवाचार और निजी निवेश को प्रोत्साहन मिले।’ 

Advertisement
First Published - June 26, 2026 | 10:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement