facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

अदाणी पर मार, बिलबिलाया शेयर बाजार

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 9:43 PM IST
INR vs USD

अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अदाणी समूह के शेयरों में बिकवाली जारी है। समूह पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगने से पिछले दो दिन में उसका बाजार पूंजीकरण 50 अरब डॉलर (4.2 लाख करोड़ रुपये) घट गया है। इसका असर शेयर बाजार और खास तौर पर बैंकिंग शेयरों पर भी दिखा है।

बेंचमार्क निफ्टी आज 288 अंक गिरकर 17,604 पर बंद हुआ, जो 23 दिसंबर के बाद इसमें सबसे बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स भी दिन में करीब 1,230 अंक गिर गया। हालांकि बाद में यह संभला मगर 874 अंक गिरकर 59,331 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी में 3.13 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई का शेयर सबसे ज्यादा 4-4 फीसदी गिरा। अदाणी समूह में अच्छा खासा निवेश करने वाली भारतीय जीवन बीमा निगम का शेयर भी 3.5 फीसदी टूट गया।

बाजार में उतार-चढ़ाव को आंकने वाला इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 18 फीसदी बढ़कर 17.3 पर पहुंच गया, जिससे आगे भी बाजार में ज्यादा घट-बढ़ के संकेत मिलते हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 5,978 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

केआर चोकसी होल्डिंग के संस्थापक एवं प्रवर्तक देवेन चोकसी ने कहा, ‘अदाणी समूह पर जो सवाल उठाए गए हैं, वह उसके कारोबार पर नहीं हैं बल्कि कंपनी प्रशासन से जुड़े हुए हैं। आज की गिरावट कुछ वैश्विक ट्रेडरों की शार्ट पोजिशन की वजह से आई है। यह खतरनाक स्थिति है क्योंकि इससे निवेशकों में घबराहट पैदा होती है।’

हिंडनबर्ग ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में अदाणी समूह पर शेयरों में हेरफेर करने, खातों में गड़बड़ी करने और क्षमता से ज्यादा कर्ज लेने के आरोप लगाए थे। अदाणी समूह ने इन आरोपों को निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया था। समूह कानूनी कदम उठाने पर भी विचार कर रहा है। इस रिपोर्ट से निफ्टी पीएसयू बैंक सूचकांक में 5.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सीएलएसए ने एक नोट में कहा है, ‘सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अदाणी समूह के कुल कर्ज में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन पिछले तीन साल से कुल कर्ज में इनकी हिस्सेदारी बढ़ी नहीं है।’

महज दो कारोबारी सत्र में देसी शेयर बाजार का पूंजीकरण करीब 11 लाख करोड़ रुपये घट गया। अदाणी समूह के बाजार पूंजीकरण में 38 फीसदी की कमी आई है।

इसका असर गौतम अदाणी की हैसियत पर भी पड़ा है, जो घटकर 100 अरब डॉलर से नीचे आ गई है और वह अमीरों की सूची में तीन पायदान नीचे फिसल गए हैं। पिछले साल अदाणी दुनिया दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

इससे पहले फिच समूह की फर्म क्रेडिटसाइट्स ने अदाणी समूह के कर्ज पर चिंता जाहिर की थी।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement