facebookmetapixel
Advertisement
Editorial:राज्यों पर बढ़ता कर्ज का बोझ, क्यों जरूरी है राजकोषीय घाटा घटाना और राजस्व बढ़ाना?Royal Enfield बाइक बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21.4% बढ़कर ₹1,462 करोड़, रिकॉर्ड बिक्री से बढ़ी चमक Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेट

स्टॉक मार्केट में तीसरे महीने गिरावट

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 10:01 PM IST
Paytm Share- पेटीएम शेयर

सेंसेक्स और निफ्टी के साथ साथ मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। जून 2022 से बाजार में यह सबसे लंबी मासिक गिरावट है और यह छठी बार है जब सेंसेक्स लगातार तीन महीने या इससे अधिक समय तक गिरावट का शिकार हुआ।

पिछले तीन महीने में, निफ्टी करीब 8 प्रतिशत गिरा है, जबकि निफ्टी-100 सूचकांक लगभग 10 प्रतिशत लुढ़का है। अदाणी समूह के शेयरों में हुई भारी बिकवाली की वजह से इन सूचकांकों में यह कमजोरी देखी गई।

घरेलू बाजारों का प्रदर्शन वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में काफी कमजोर रहा है। जहां तीन महीने में एमएससीआई इंडिया में 11 प्रतिशत कमजोरी आई है, वहीं एमएससीआई वर्ल्ड और एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स सपाट बने रहे।

यदि घरेलू संस्थानों ने 70,000 करोड़ रुपये की खरीदारी नहीं की होती, तो बाजार में और ज्यादा गिरावट आती। वैश्विक फंडों ने दिसंबर से घरेलू शेयरों से 32,000 करोड़ रुपये की निकासी की।

पिछले तीन महीनों में लगभग सभी सेक्टोरल सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। ऊर्जा और धातु में करीब 20 प्रतिशत की बड़ी कमजोरी आई। एनएसई निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी पीएसयू सूचकांकों ने महज 1.5-1.5 प्रतिशत की तीन महीने की गिरावट के साथ ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement