facebookmetapixel
Advertisement
PM Rahat Yojana के तहत Road Accident के बाद ₹1.5 लाख तक मुफ्त इलाज!₹590 करोड़ का झटका! IDFC First Bank में बड़ा फ्रॉड, शेयर 20% टूटाAirtel का मास्टरस्ट्रोक: ₹20,000 करोड़ के निवेश के साथ डिजिटल लेंडिंग बाजार में मचाएगी तहलकासेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स की चमक पड़ी फीकी, जनवरी में निवेश 88% गिरा; अब निवेशक क्या करें?SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेत

हर शेयर पर ₹10 का डिविडेंड दे रही ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते; फटाफट चेक करें डिटेल्स

Advertisement

दोपहिया वाहन कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड प्राप्त करने के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स तय करने को लेकर शुक्रवार (26 मार्च) को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

Last Updated- March 24, 2025 | 8:49 AM IST
Dividend

Dividend Stocks: दो पहिया वाहन बनाने वाली ऑटो कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor Company) अपने हर शेयर पर 1000% का डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। यह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का पहला अंतरिम डिविडेंड है।

टीवीएस मोटर ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार (26 मार्च) तय की है।

टीवीएस मोटर ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने अपनी बैठक में 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये वैल्यू वाले 47,508,7114 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों पर ₹10 प्रति शेयर (1,000%) का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।”

टीवीएस मोटर के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट

दोपहिया वाहन कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड प्राप्त करने के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स तय करने को लेकर शुक्रवार (26 मार्च) को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है।

टीवीएस शेयर प्राइस हिस्ट्री

टीवीएस के शेयर पिछले ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को 71.15 रुपये या 3.03% की तेजी के साथ 2417.90 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी शेयर चढ़कर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले साल सितंबर में ₹2,958 प्रति शेयर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से शेयर में गिरावट का रुख रहा है। मौजूदा स्तरों पर यह शेयर अपने शिखर से 18% छूट पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद टीवीएस मोटर पिछले तीन वर्षों में 297% और पिछले पांच वर्षों में 536% का रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement