शेयर बाजार

Stocks To Buy: शॉर्ट टर्म में मुनाफे का मौका! Motilal Oswal के एक्सपर्ट ने इन 3 स्टॉक्स को दी खरीदने की सलाह, चेक करें TP; SL

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के एक्सपर्ट रुचित जैन ने टाटा मोटर्स समेत तीन स्टॉक्स को गुरुवार 8 मई को खरीदने की सलाह दी है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- May 08, 2025 | 9:18 AM IST

BUY: TATA MOTORS | वर्तमान प्राइस (CMP): ₹682 | स्टॉप लॉस (SL): ₹661 | टारगेट (TGT): ₹713

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के स्टॉक ने पिछले कुछ हफ्तों की रेंज से ब्रेकआउट दिया है। स्टॉक ने लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन किया था। लेकिन अब बढ़ते वॉल्यूम्स और प्राइस मूवमेंट से यह संकेत मिल रहा है कि स्टॉक में नई खरीदारी हो रही है। इसलिए शॉर्ट टर्म भविष्य में टाटा मोटर्स के शेयर में तेजी की उम्मीद है।

BUY: SRF | CMP: ₹3,050 | SL: ₹2,950 | TGT: ₹3,250

एसआरएफ (SRF) का स्टॉक कंसोलिडेशन ब्रेकआउट के करीब है। स्टॉक ने मूल्य वृद्धि के साथ अच्छे वॉल्यूम्स देखे गए हैं। 50-दिन की एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (50 DEMA) ने गिरावट पर समर्थन का काम किया है। इस लेवल पर खरीदारी देखी गई है।

BUY: BAJAJ FINANCE | CMP: ₹8,986 | SL: ₹8,710 | TGT: ₹9,400

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का स्टॉक ‘हायर टॉप, हायर बॉटम’ संरचना बना रहा है। यह स्थिति एक अपट्रेंड का संकेत है। हाल ही में स्टॉक में एक पुलबैक मूव देखा गया है। लेकिन इसने 50 DEMA के पास ‘बुलिश एंगल्फिंग’ पैटर्न बनाया है। इसलिए, हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक मौजूदा स्तरों से अपना अपट्रेंड फिर से शुरू करेगा।

(डिस्क्लेमर: रुचित जैन मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में इक्विटी तकनीकी रिसर्च (वेल्थ मैनेजमेंट) के प्रमुख हैं। व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं।)

First Published : May 8, 2025 | 9:18 AM IST