facebookmetapixel
Advertisement
SIM Swap Fraud का नया जाल: फोन का नेटवर्क गायब होते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे बचेंSEBI कसेगा शिकंजा! PMS नियमों की होगी बड़ी समीक्षा, जून 2026 तक जारी कर सकता है कंसल्टेशन पेपरचीन में प्राइवेट इक्विटी कंपनियों को निवेश से बाहर निकलने में क्यों हो रही है मुश्किल?Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा है

Suzlon Energy: फिर बनेगा रॉकेट! Motilal Oswal ने शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ दिया ₹70 का टारगेट; 2 साल में 670% दिया रिटर्न

Advertisement

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) पर BUY की रेटिंग देते हुए कवरेज शुरू की है।

Last Updated- March 25, 2025 | 10:23 AM IST
Stocks

Stock to buy: घरेलू शेयर बाजारों में लगातार सातवें ट्रेडिंग सेशन में माहौल पॉजिटिव बना हुआ है। सेंसेक्स बाजार खुलते ही 400 से ज्यादा अंक चढ़ गया। जबकि निफ्टी 23,750 के पार चला गया। विदेशी निवेशकों (FIIs) की बड़ी बिकवाली के बाद अब खरीदारी से बाजार वापस पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है।

बाजार में हालिया गिरावट के बाद रिकवरी के बीच ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने एनर्जी स्टॉक सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड (Suzlon Energy) पर BUY की रेटिंग देते हुए कवरेज शुरू की है।

Suzlon Energy: टारगेट प्राइस ₹70| रेटिंग BUY| अपसाइड 21%|

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने सुजलॉन एनर्जी पर BUY की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 70 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से स्टॉक आगे चलकर 21% का अपसाइड दिखा सकता है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर सोमवार को 57.92 रूपए पर बंद हुए। मंगलवार को यह बीएसई पर 1.50% चढ़कर 58.79 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

शेयर की परफॉर्मेंस की बात करें तो पिछले कुछ समय से स्टॉक पर दबाव देखा जा रहा था। स्टॉक अपने हाई से 33% टूट गया है। पिछले तीन महीने में शेयर 9.29% और छह महीने में 29.11% गिरा है। हालांकि, शेयर में अब वापसी का ट्रेंड बना रहा है और एक महीने में यह 7.79% चढ़ गया है। पिछले एक साल में स्टॉक ने 57.43% और दो साल में 677.78% का जोरदार रिटर्न दिया है।स्टॉक का 52 वीक हाई 86.04 रुपये और 52 वीक लो 36.80 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप 80,143.33 करोड़ रुपये है।

ब्रोकरेज ने Suzlon पर क्यों दी BUY रेटिंग?

ब्रोकरेज ने कहा कि कि हम मानते हैं कि Suzlon की वैल्यूएशन अब वाजिब है। FY24-27 के दौरान इसका अनुमानित EPS CAGR 63% रहने की उम्मीद है, जो घरेलू कैपिटल गुड्स कंपनियों जैसे ABB India (23%), Siemens (20%), Thermax (17%) और CG Power (26%) के मुकाबले काफी अधिक है। वैश्विक कंपनियों जैसे SANY (26%) से भी यह आगे है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा हम दिसंबर 2026 की अनुमानित ईपीएस पर 34 गुना के लक्ष्य पी/ई रेश्यो को लागू करते हुए ₹70 का टारगेट प्राइस तय करते हैं। यह 27 गुना के ऐतिहासिक औसत 2-वर्षीय फॉरवर्ड पी/ई के मुकाबले थोड़ा कम प्रीमियम है। ऐसा इसलिए क्योंकि Suzlon के लिए एग्ज़िक्यूशन और कमाई में तेजी अभी शुरू हुई है।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि ने कहा कि भले ही कैपिटल गुड्स सेक्टर में वैल्यूएशन कुछ हद तक कम हुआ है, लेकिन यह अब भी ऊंचा बना हुआ है। मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि PEG रेश्यो के लिहाज से देखें तो Suzlon FY26E PEG रेशियो पर 0.6x पर ट्रेड कर रही है, जो कि अन्य घरेलू कंपनियों जैसे Thermax (2.5x), ABB India (6x) और CG Power (1.9x) से काफी नीचे है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 25, 2025 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement