facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Stock Market today: वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, जानें आज कैसी रहेगी भारतीय शेयर बाजार की चाल?

एशियाई क्षेत्र में गिरावट का नेतृत्व जापान के बाजारों ने किया, जहां अस्थिर कारोबार के बीच निक्केई 225 में 5.77 प्रतिशत और टॉपिक्स में 7.41 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

Last Updated- August 05, 2024 | 8:38 AM IST
Stock market

Stock Market today: वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों पर गिरावट का खतरा मंडरा रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स ने भी गैप-डाउन शुरुआत का संकेत दिया, जो कि निफ्टी 50 फ्यूचर्स की तुलना में 322 अंक कम 24,389 के स्तर पर है।

एशियाई बाजारों में सोमवार सुबह बड़ी बिकवाली देखी गई और शुक्रवार को हुई भारी बिकवाली आज भी जारी रही। दरअसल निवेशक इस सप्ताह चीन और ताइवान से महत्वपूर्ण व्यापार डेटा के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और भारत के केंद्रीय बैंक निर्णयों को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं।

आज फिर गिरा जापान का शेयर बाजार

एशियाई क्षेत्र में गिरावट का नेतृत्व जापान के बाजारों ने किया, जहां अस्थिर कारोबार के बीच निक्केई 225 में 5.77 प्रतिशत और टॉपिक्स में 7.41 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी/एएसएक्स 200 में 2.78 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 4.32 प्रतिशत और कोस्डैक में 4.78 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार कर रहा था और इसमें 1.59 प्रतिशत की गिरावट आई।

निवेशकों की सर्विस सेक्टर के आंकड़ों पर नजर

इसके अलावा, निवेशक आज भारत, अमेरिका और चीन समेत अन्य देशों की सर्विस सेक्टर की गतिविधि के आंकड़ों पर नजर रखेंगे।

जुलाई में उम्मीद से कमजोर नौकरियों की रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को अमेरिका में शेयरों में भारी गिरावट आई, जिससे संभावित मंदी की चिंता बढ़ गई। एसएंडपी 500 में 1.84 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट में 2.43 प्रतिशत और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 610.71 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट आई।

शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल

विदेशी निवेशकों की इस जबरदस्त बिकवाली के बीच सेंसेक्स शुक्रवार को 885.60 अंक यानी 1.08 फीसदी गिरकर 80,981.95 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, Nifty-50 भी 293.20 अंक यानी 1.17 फीसदी लुढ़ककर 24,717.70 के लेवल पर बंद हुआ।

First Published - August 5, 2024 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट