facebookmetapixel
अमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदा

Stock Market: फरवरी में बाजारों में होता रहा उतार-चढ़ाव, म्युचुअल फंडों को SEBI की चेतावनी का दिखा असर

Stock Market: पेटीएम निफ्टी-500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा क्योंकि उसकी पेमेंट बैंकिंग इकाई के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद कंपनी का शेयर आधा रह गया।

Last Updated- February 29, 2024 | 11:36 PM IST
stock market holidays 2025

फरवरी में बाजारों में उतारचढ़ाव होता रहा क्योंकि मूल्यांकन की चिंता ने निवेशकों को स्मॉलकैप व पीएसयू शेयरों में मुनाफावसूली के लिए प्रोत्साहित किया। स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करने वाले म्युचुअल फंडों को नियामक की चेतावनी का भी सेंटिमेंट पर असर पड़ा।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 ने तीन महीने बाद अपना पहला मासिक नुकसान दर्ज किया जबकि बेंचमार्क सेंसेक्स व निफ्टी एक फीसदी की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। माह के दौरान भारत का बाजार पूंजीकरण नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया और 388 लाख करोड़ रुपये पर बंद होने से पहले 400 लाख करोड़ रुपये के और करीब पहुंच गया था।

निफ्टी पीएसयू बैक इंडेक्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई जबकि निफ्टी मीडिया में सबसे ज्यादा 4.7 फीसदी की गिरावट आई क्योंकि ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों में गिरावट जारी रही। जनवरी में 37 फीसदी टूटने के बाद मीडिया ब्रॉडकास्टर का शेयर फरवरी में 7 फीसदी और टूटा।

पेटीएम निफ्टी-500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर रहा क्योंकि उसकी पेमेंट बैंकिंग इकाई के खिलाफ आरबीआई की कार्रवाई के बाद कंपनी का शेयर आधा रह गया।

पीएसयू शेयरों में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स, राष्ट्रीय केमिकल्स और रेल विकास निगम निफ्टी-500 के गिरने वाले अन्य प्रमुख शेयर रहे।

First Published - February 29, 2024 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट