facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नामनई जीडीपी सीरीज में बड़ा बदलाव, अब बदलेगी विकास दर की तस्वीर‘बजट के आंकड़ों से आगे बढ़ना जरूरी’, एक्सपर्ट्स ने बताया 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का असली फॉर्मूला

स्थिर रीपो रेट से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स 166 अंक फिसला

Advertisement

आईटी और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से लगातार दूसरे दिन बाजार नुकसान में रहा।

Last Updated- August 06, 2025 | 9:47 PM IST
Sensex nifty record high

द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा के बीच स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरूआती तेजी बरकरार नहीं रह पाई और बीएसई का सेंसेक्स 166 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से लगातार दूसरे दिन बाजार नुकसान में रहा। सेंसेक्स 166.26 अंक यानी 0.21 प्रतिशत टूटकर 80,543.99 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 261.43 अंक तक गिर गया था। सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में 18 नुकसान में रहे जबकि 12 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी भी 75.35 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,574.20 अंक पर बंद हुआ।

आरबीआई ने अमेरिकी शुल्क को लेकर अनिश्चितता के बीच बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर रीपो को 5.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति का ब्याज दर को स्थिर रखने का फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुरूप ही रहा। इस वजह से बाजार में कोई खास प्रतिक्रिया नहीं देखी गई।’

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 9:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement