शेयर बाजार

Smallcap Auto Stock: 1 महीने में ₹1853 से ₹3675 पर पंहुचा ये शेयर, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले; नई ऊंचाई पर पहुंचा भाव

Smallcap Auto Stock: स्मॉलकैप ऑटो स्टॉक पिछले एक महीने में 102 फीसदी चढ़ चुका है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 0.5 फीसदी चढ़ा है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- July 22, 2025 | 4:56 PM IST

SML Isuzu Share Price: एसएमएल इसुज़ु (SML Isuzu) के शेयरों में शुक्रवार (22 जुलाई) को तगड़ी रैली देखने को मिली। कंपनी के शेयर 10 फीसदी अपर सर्किट के साथ 3675 रुपये के नए हाई पर पहुंच गए। यह उछाल कंपनी के जून तिमाही (Q1FY26) के मजबूत नतीजों के बाद देखने को मिला।

एसएमएल इसुज़ु के शेयर इस तेजी के साथ जुलाई महीने में अब तक 74 फीसदी से ज्यादा उछल चुके है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी जून 2025 में कंपनी की मजबूत बिक्री के आंकड़ों के बाद आई। वहीं, पिछले एक महीने में यह शेयर 102 फीसदी चढ़ चुका है। इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 0.5 फीसदी चढ़ा है। बता दें कि इस स्मॉलकैप ऑटो कंपनी का शेयर अपने 52 वीक्स लो लेवल 1,030.90 रुपये (28 फरवरी 2025) से अब तक 255 फीसदी उछल गया है।

SML Isuzu Q1 Results

एसएमएल इसुज़ु (SML Isuzu) का अप्रैल-जून 2025-26 तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 44 फीसदी बढ़कर 66.96 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल यह 46.39 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू 13 फीसदी की बढ़त के साथ 845.89 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 746.01 करोड़ रुपये था।

कंपनी कुल वाहन बिक्री बीती तिमाही में सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़कर 4,926 यूनिट रही। यह पिछले साल की इसी तिमाही में 4,379 यूनिट थी। इस दौरान कार्गो वाहन बिक्री 46.3% बढ़कर 1,282 यूनिट हो गई, जबकि पैसेंजर वाहन बिक्री 4% बढ़कर 3,644 यूनिट हुई।

Also Read | Zee Entertainment को Q1 में ₹144 करोड़ का मुनाफा, पर विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से होने वाली आय में गिरावट

महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ समझौता

जापान की सुमितोमो कॉरपोरेशन (प्रमोटर) और इसुज़ु मोटर्स (पब्लिक शेयरहोल्डर) ने 26 अप्रैल 2025 को महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के साथ शेयर खरीद समझौता किया। इसके तहत उन्होंने क्रमशः 43.96% और 15% हिस्सेदारी ₹650 प्रति शेयर की दर से बेचने का निर्णय लिया। इसके बाद 5 मई 2025 को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर की घोषणा की थी। इसमें कीमत 1,554.60 रुपये प्रति शेयर रखी गई।

महिंद्रा एंड महिंद्रा को 17 जून 2025 को इस डील और ओपन ऑफर के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की बिना शर्त मंजूरी मिल गई थी। ओपन ऑफर 19 जून से 2 जुलाई 2025 तक खुला रहा। सौदा अभी कुछ अन्य जरूरी औपचारिकताओं के पूरे होने के अधीन है।

First Published : July 22, 2025 | 4:56 PM IST