facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतानNPS ई-श्रमिक में कितना पैसा जमा करना जरूरी? समझें गिग वर्कर्स का योगदान व पेंशन का हिसाब-किताब

Rupee vs Dollar: तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, रुपये में गिरावट; डॉलर के मुकाबले 85.80 पर बंद

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.36 फीसदी की गिरावट हुई है और मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक इसमें 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Last Updated- July 11, 2025 | 10:35 PM IST
rupees dollar

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की निकासी के कारण रुपये में तीन दिन से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया। डीलरों के अनुसार आयातकों और तेल कंपनियों की डॉलर मांग ने भी घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला। शुक्रवार को स्थानीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 85.80 पर बंद हुई। एक दिन पहले यह 85.65 प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। चालू वित्त वर्ष में डॉलर के मुकाबले रुपये में 0.36 फीसदी की गिरावट हुई है और मौजूदा कैलेंडर वर्ष में अब तक इसमें 0.19 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

एक सरकारी बैंक के डीलर ने कहा, मूल्यह्रास उतना तेज नहीं था क्योंकि बातचीत की अभी भी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि रुपया, डॉलर इंडेक्स को ट्रैक कर रहा था और कुछ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भी निकासी की।

ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि उनकी योजना 15 या 20 फीसदी का एकतरफा शुल्क लगाने की है। उन्होंने कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 1 अगस्त से 35 फीसदी शुल्क लगाने की भी घोषणा की और चेतावनी दी कि अगर कनाडा जवाबी कार्रवाई करता है तो और भी ज्यादा शुल्क लगाया जाएगा।

एशियाई कारोबार में डॉलर सूचकांक 0.3 फीसदी बढ़कर 97.77 पर पहुंच गया। यह छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापता है। अब कारोबारी भारत और अमेरिका के बीच संभावित टैरिफ घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे मनोबल पर काफी असर पड़ सकता है। एसबीआई के 25,000 करोड़ रुपये के पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) से आगामी सप्ताह रुपये को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, अगले हफ्ते रुपया 85.50 से 86.00 प्रति डॉलर के दायरे में रहने की उम्मीद है। एसबीआई के 25,000 करोड़ रुपये के क्यूआईपी की संभावना है, जिससे रुपया पर असर पड़ सकता है। हम भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ की खबरों का भी इंतजार कर रहे हैं, जिस पर और लोगों की भी नजर है।

Advertisement
First Published - July 11, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement