facebookmetapixel
Advertisement
Abakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

Paint Stocks पर 45% तक मिल सकता है रिटर्न! ब्रोकरेज ने कहा-लॉन्ग टर्म के लिए खरीदें, होगा मुनाफा

Advertisement

ब्रोकरेज पेंट सेक्टर के तीन प्रमुख कंपनियों कंसाई नेरोलैक पेंट्स, बर्जर पेंट्स और एशियन पेंट्स के स्टॉक को लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह दी है।

Last Updated- February 20, 2025 | 4:28 PM IST
Paint Stocks

Stocks to buy: फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की दिसंबर तिमाही पेंट कंपनियों के लिए मुश्किल भरी रही। वहीं, मार्च तिमाही में कमजोर आधार से रिवाइवल की मांग के लिए वापसी दिख सकती है।

ब्रोकरेज फर्म सिस्टेमेटिक इइंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अगले तिमाही में पेण्ट की डिमांड बढ़ने की उम्मीदों को देखते हुए पेंट सेक्टर के तीन प्रमुख स्टॉक कंसाई नेरोलैक पेंट्स, बर्जर पेंट्स और एशियन पेंट्स को लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह दी है।

Asian Paints : रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 2870| अपसाइड 28%

ब्रोकरेज ने एशियन पेंट्स को लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह दी है। साथ ही स्टॉक पर 2,870 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस हिसाब से स्टॉक लॉन्ग टर्म में 28% का अपसाइड दिखा सकता है। एशियन पेंट्स का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 0.55% की बढ़त लेकर 2249 रुपये पर क्लोज हुआ। हालांकि, एशियन पेंट्स का शेयर पिछले कुछ समय से दबाव में चल रहा है। पिछले छह महीने में शेयर 27.47% टूट चुका है। जबकि एक साल की तुलना में 25.32% नीचे चल रहा है।

Berger Paints: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस 625| अपसाइड 27%

ब्रोकरेज ने बर्जर पेंट्स पर भी लॉन्ग टर्म लिहाज से BUY की रेटिंग दी है। ब्रजरज ने स्टॉक पर 625 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस हिसाब से स्टॉक लॉन्ग टर्म में 27% का अपसाइड दिखा सकता है। बर्जर पेंट्स का शेयर गुरुवार को 0.47 चढ़कर 490 रुपये पर बंद हुआ।

बर्जर पेंट्स के शेयर ने पिछले कुछ समय में रिकवरी के संकेत दिए है। बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर पिछले एक महीने में लगभग 5% चढ़ गया है। हालांकि, एक साल की तुलना में 13% नीचे चल रहा है।

Kansai Nerolac Paints: रेटिंग BUY: टारगेट प्राइस 340| अपसाइड 44%

ब्रोकरेज ने कंसाई नेरोलैक पेंट्स को लॉन्ग टर्म लिहाज से खरीदने की सलाह दी है। साथ ही स्टॉक पर 340 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस हिसाब से स्टॉक लॉन्ग टर्म में 28% का अपसाइड दिखा सकता है। कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयर गुरुवार को लगभग 3% चढ़कर 236 रुपये के भाव पर बंद हुए। शेयर पिछले कुछ समय से दिख रहा है और छह महीने में 20%% टूट चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाई 320 रुपये और लो 223 रुपये है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement