facebookmetapixel
Advertisement
Ultra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह

₹130 का लेवल टच करेगा PSU Bank Stock, Q4 में 82% बढ़ा मुनाफा; ब्रोकरेज ने BUY की दी सलाह

Advertisement

PSU Stock: पब्लिक सेक्टर के बैंक का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 82.5% बढ़कर 2,626 करोड़ रुपये हो गया। गैर-ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

Last Updated- May 13, 2025 | 12:13 PM IST
PSU Bank

PSU Bank Stock to buy: घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार (13 मई) को गिरावट देखने को मिल रही है। इससे एक दिन पहले बाजार चार साल में सबसे अच्छी एक दिवसीय बढ़त लेकर बंद हुआ था। बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजार आज कंसोलिडेशन के फेस में जा सकता है। बाजार में इस मूड-माहौल के बीच ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों के बाद पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया (BANKINDIA) को खरीदने की सलाह दी है। बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 82.5% उछलकर 2,625.91 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 1,438.91 करोड़ रुपये था।

Bank of India पर Sharekhan: टारगेट प्राइस ₹145| रेटिंग BUY|

ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट शेयरखान ने बैंक ऑफ इंडिया (BANKINDIA) पर अपनी खरीदारी को सलाह को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 130 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह, शेयर आगे चलकर निवेशकों को 18 फीसदी का रिटर्न दे सकता है।

Also Read | Dividend Stock: आशीष कचोलिया के निवेश वाले स्टॉक ने डिविडेंड देने की तारीख कर दी घोषित! जानें डिटेल्स

ब्रोकरेज ने कहा कि स्टॉक इस समय अपने FY2026E/FY2027E अनुमानित एबीवी (ABV) पर क्रमशः 0.6x/0.5x के वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। हम Buy रेटिंग बनाए रखते हैं। ब्रोकरेज के अनुसार, एसेट क्वालिटी को लेकर कोई नई चिंता सामने नहीं आई है। हमें उम्मीद है कि बैंक FY26 में लगभग 0.9-1.0% का RoA बनाए रखने में सक्षम रहेगा। इसे मजबूत रिकवरी और ऊंचे ट्रेजरी गेन से मदद मिलेगी। हालांकि, हमारा मानना है कि कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिटेबिलिटी काफी अस्थिर रही है और FY26 में यह दबाव में रह सकती है।

शेयरखान ने कहा कि यह जोखिम पहले से ही स्टॉक के वैल्यूएशन में शामिल हो चुका है। बैंक का फोकस अब अन्य स्रोतों से आय बढ़ाने पर है, जैसे कि फीस इनकम और डिस्ट्रीब्यूशन इनकम, ताकि रिटर्न रेशियो स्वस्थ बनाए रखा जा सके।

कैसे रहे बैंक ऑफ इंडिया के Q4 नतीजे

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 82.5 प्रतिशत बढ़कर 2,626 करोड़ रुपये हो गया। गैर-ब्याज आय बढ़ने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में बैंक ने 9,219 करोड़ रुपये का मनाफ़ा दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 45.92 प्रतिशत अधिक है।

राजस्व के प्रमुख स्रोत नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 2.14 प्रतिशत बढ़कर 6,063 करोड़ रुपये रहा। बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 25 के लिए 4.05 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है।

Bank of India Stock History

बैंक ऑफ इंडिया (BANKINDIA) अपने हाई से अभी 20% सस्ता मिल रहा है। स्टॉक का 52 वीक्स हाई 137.35 रुपये जबकि 52 वीक्स लो 90 रुपये है। हालांकि, एक महीने में शेयर लगभग 6% चढ़ा है। तीन महीने में शेयर 13.31% और छह महीने में 9.41% चढ़ा है। हालांकि, एक साल में स्टॉक लगभग 8% गिरा है। जबकि दो साल में स्टॉक ने 47.53% और पांच साल में 234.31% का रिटर्न दिया है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - May 13, 2025 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement