facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Stock Market Update: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, सेंसेक्स दिन की ऊंचाई से करीब 600 अंक फिसला

बीएसई (BSE) पर टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स और एलएंडटी में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई। साथ ही मारुति, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लगभग 2 फीसदी चढ़ गए।

Last Updated- August 06, 2024 | 12:36 PM IST
Stocks to Buy

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी के साथ खुले और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 921 अंक बढ़कर 79,680 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी-50 भी तेजी के साथ 1.09 प्रतिशत या 262 अंक बढ़कर 24,318 के स्तर पर पहुंच गया।

हालांकि, बाजार ज्यादा देर तक इस ऊंचाई को बरकरार नहीं रख सका और कारोबार के दौरान दिन की ऊंचाई से लगभग 600 अंक फिसल गया। निफ़्टी (NIfty-50) भी दिन की ऊंचाई से करीब 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में फिलहाल जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) 3.25% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। साथ ही एचसीएल टेक, एलऐंडटी, अदाणी पोर्ट, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर प्रमुख रूप से ग्रीन निशान में कारोबार कर रहे हैं।

हरे से लाल निशान में आया भारती एयरटेल का शेयर

दूसरी तरफ, शुरूआती कारोबार में 2% तक चढ़कर कारोबार रहा भारती एयरटेल का शेयर 12:30 बजे लाल निशान में फिसल गया। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफ़सी बैंक (HDFC Bank) के शेयर भी गिरावट में चल रहे थे।

image.png

बाजार में उथल-पुथल के बीच क्या करें निवेशक ?

आदित्य बिड़ला सन लाइफ एसेट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी ए बालासुब्रमण्यम ने कहा, “लॉन्ग टर्म निवेशकों को ऐसी वैश्विक अनिश्चितताओं से घबराना नहीं चाहिए। बाजार में गिरावट को एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए और गिरावट के दौरान पैसा लगाना फायदेमंद हो सकता है।”

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी

बेंचमार्क के अनुरूप ब्रोडर बाजारों में भी तेजी आई और मिडकैप इंडेक्स में 1.86 फीसदी तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सेक्टर के लिहाज से निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी मीडिया और निफ्टी आईटी समेत सभी इंडेक्स आज हरे रंग में कारोबार कर रहे थे।

इसके अलावा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल के शेयर (Bharti Airtel Share) आज 1.5 प्रतिशत तक चढ़ गए। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहने भारती एयरटेल के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है।

बड़ी गिरावट के बाद आज चढ़े वैश्विक बाजार

एशियाई बाजारों में आज जोरदार वापसी देखने को मिल रही है जिसका नेतृत्व जापान के शेयर बाजार कर रहे हैं। जापान स्टॉक एक्सचेंज का निक्केई (Nikkei) 225 मंगलवार को 9.87 प्रतिशत और टॉपिक्स (Topix) 9.95 प्रतिशत बढ़ गया।

पिछले ट्रेडिंग में निक्केई 225 और टोपिक्स में 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई थी जिसके बाद आज जापान के शेयर बाजार में तेजी से सुधार देखने को मिल रहा है।

इस वजह से चढ़ा जापान का शेयर बाजार

जापान के शेयर बाजार में यह वापसी दरअसल देश के जून घरेलू खर्च में उम्मीद से ज्यादा गिरावट के चलते आई है। जापान का घरेलू खर्च जून में सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत कम हो गया है।

इस बीच, प्रति परिवार औसत मासिक आय पिछले वर्ष की तुलना में वास्तविक रूप से 3.1 प्रतिशत बढ़ गई। खर्च में अनुमान से अधिक गिरावट बैंक ऑफ़ जापान की ब्याज दरें बढ़ाने की योजना को झटका दे सकती है।

इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 भी 0.65 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.92 प्रतिशत और कोस्डेक 6.60 प्रतिशत चढ़ गया। इस बीच, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स भी हरे रंग में कारोबार कर रहा है और 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ चल रहा है।

अमेरिका में 30-स्टॉक डॉव और एसएंडपी 500 ने सितंबर 2022 के बाद सोमवार को अपने सबसे खराब ट्रेडिंग सेशन का अनुभव किया। डॉव 2.6 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 3 प्रतिशत गिर गया। नैस्डैक कंपोजिट में 3.43 फीसदी की गिरावट आई।

First Published - August 6, 2024 | 9:50 AM IST

संबंधित पोस्ट