facebookmetapixel
Advertisement
AIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NSE ने निवेशकों को सुनिश्चित रिटर्न योजना के प्रति किया आगाह

Advertisement

NSE ने दो व्यक्ति शेयर बाजार से जुड़े उज्जवल प्रियदर्शी और ट्रेडश्योर से जुड़ी नेहा में पैसा लगाने को सावधान किया है।

Last Updated- July 22, 2023 | 10:41 AM IST
NSE made great earnings, profits improved

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने शुक्रवार को निवेशकों को दो व्यक्तियों की तरफ से प्रस्तावित किसी भी सुनिश्चित लाभ (रिटर्न) योजना में अपना पैसा लगाने के प्रति आगाह किया।

ये दो व्यक्ति शेयर बाजार से जुड़े उज्जवल प्रियदर्शी और ट्रेडश्योर से जुड़ी नेहा हैं। एनएसई ने दो अलग-अलग बयानों में कहा, वे (उज्ज्वल और नेहा) शेयर बाजार में निवेश पर सुनिश्चित लाभ देने और कारोबार के लिए प्रतिभूति बाजार संबंधी सलाह प्रदान कर रहे थे और निवेशकों को उनके ‘ट्रेडिंग’ खातों को संभालने की पेशकश भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : Stock Market: नतीजों की नरमी से थमा दलाल पथ का रथ

बयानों के अनुसार, ये व्यक्ति एक्सचेंज के पंजीकृत सदस्य के सदस्य या अधिकृत व्यक्ति के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। एनएसई ने निवेशकों को सावधान करते हुए उनसे शेयर बाजार में गारंटीशुदा रिटर्न की पेशकश करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था की तरफ से पेश की गई ऐसी किसी भी योजना या उत्पाद की सदस्यता नहीं लेने को कहा।

यह कानून के तहत प्रतिबंधित है। एक्सचेंज ने निवेशकों को पंजीकृत सदस्य और अधिकृत व्यक्तियों के विवरण की जांच करने के लिए अपनी वेबसाइट पर ‘अपने स्टॉक ब्रोकर को जानें/पता लगाएं’ की सुविधा भी प्रदान की है।

ये भी पढ़ें : Utkarsh NBFC पहले दिन 92 प्रतिशत चढ़ा, शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 10:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement