facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Mutual Fund और बीमा कंपनियों ने दिखाया दम! भारतीय बाजार में देसी निवेशकों का दबदबा, FPI को छोड़ा पीछे

प्राइम डेटाबेस के अनुसार देसी संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के पास मार्च तिमाही में 17.62 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 16.89 फीसदी थी।

Last Updated- May 02, 2025 | 11:01 PM IST
BSE
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इस साल की मार्च तिमाही में घरेलू संस्थागत निवेशकों (मुख्य रूप से म्युचुअल फंड और बीमा कंपनियां) ने एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में स्वा​मित्व के मामले में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों को पीछे छोड़ दिया। प्राइम डेटाबेस के अनुसार देसी संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के पास मार्च तिमाही में 17.62 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 16.89 फीसदी थी। एफपीआई स्वामित्व 17.22 फीसदी रहा। प्राइम डेटाबेस के 2009 में डेटा ट्रैकिंग शुरू करने के बाद से यह पहला मौका है जब डीआईआई ने एफपीआई को पीछे छोड़ा है। 

डीआईआई के निवेश की कीमत 71.76 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई जो एफपीआई के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा है। एक दशक पहले मार्च 2015 में इन दोनों के स्वामित्व का अंतर 1,032 आधार अंकों पर पहुंच गया था जिसमें डीआईआई के निवेश की कीमत एफपीआई के आधे के बराबर थी। तब से एफपीआई ने भारतीय इक्विटी में अपनी हिस्सेदारी लगातार कम की है।

प्राइम डेटाबेस समूह के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया ने कहा, कई सालों से एफपीआई भारतीय बाजार में सबसे बड़े गैर-प्रवर्तक शेयरधारक श्रेणी रहे हैं, जिनके निवेश निर्णयों का बाजार की दिशा पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। अब ऐसा नहीं है। 

डीआईआई के साथ-साथ खुदरा (किसी कंपनी में 2 लाख रुपये तक की हिस्सेदारी वाले व्यक्ति) और एचएनआई (2 लाख रुपये से अधिक निवेश करने वाले) अब उनकी भरपाई की भूमिका निभा रहे हैं। इनकी हिस्सेदारी 31 मार्च 2025 तक 27.10 फीसदी के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि एफआईआई एक महत्त्वपूर्ण घटक बने हुए हैं, लेकिन भारतीय पूंजी बाजार पर उनकी पकड़ कम हो गई है।

भारतीय म्युचुअल फंडों ने भी मार्च तिमाही में उपलब्धि हासिल की और एनएसई की सूचीबद्ध फर्मों में उनकी हिस्सेदारी 10.35 फीसदी पर पहुंच गई। यह पहला मौका है जब उनका आंकड़ा दो अंकों में पहुंचा है।

ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी त्रिवेश डी ने कहा, ऐतिहासिक रूप से एफपीआई ने अपने निवेश और निकासी के साथ बाजार की गतिविधियों को खासा प्रभावित किया है। लेकिन उनका दबदबा कम हो रहा है। म्युचुअल फंड, बीमा कंपनियों और व्यवस्थित निवेश योजनाओं (एसआईपी) के माध्यम से खुदरा निवेशकों समेत डीआईआई वैश्विक अस्थिरता के खिलाफ स्थिरता प्रदान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्वामित्व बढ़ने से बाजार में अस्थिरता कम हो रही है। चूंकि सीधे तौर पर आम लोग और एचएनआई ज्यादा भागीदारी कर रहे हैं। इसलिए भारतीय निवेशकों के पास बाजार का स्वामित्व जा रहा है जिससे एफपीआई के बाहर निकलने को लेकर अतिसंवेदनशीलता कम हो रही है। एफपीआई के विपरीत (जो अचानक वापस जा सकते हैं) डीआईआई अधिक स्थिर होते हैं। यह अक्टूबर 2024 में स्पष्ट हुआ जब घरेलू निवेशकों ने एफपीआई की 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की भरपाई की जिससे बाजार में उथल-पुथल रुक सकी। 

First Published - May 2, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट