facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

Tata Group का रिटेल स्टॉक कराएगा तगड़ी कमाई! Macquarie ने कहा- आउटपरफॉर्म करेगा शेयर, ₹7000 तक जाएगा भाव

Advertisement

मैक्वेरी ने ट्रेंट लिमिटेड पर लॉन्ग टर्म लिहाज से ₹7,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। इसका मतलब है कि टाटा ग्रुप का शेयर आगे चलकर 30% का अपसाइड दिखा सकता है।

Last Updated- March 28, 2025 | 12:38 PM IST
Tata Group Stocks,

Stock to buy: घरेलू शेयर बाजारों में सप्ताह और वित्त वर्ष 2024-25 के लास्ट ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (28 मार्च) को सपाट कारोबार देखने को मिल रहा हुई रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ समयसीमा नजदीक आने के साथ निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इससे पहले बाजार में रिकवरी देखने को मिली। दोनों प्रमुख बेंचमार्क अपने हाई से 16-17% करेक्ट होने के बाद 5% तक रिकवर कर चुके हैं। इस मूड-माहौल को देखते हुए बाजार के जानकार मजबूत फंडामेंटल और उचित वैल्यूएशन वाले स्टॉक्स में निवेश की सलाह दे रहे हैं।

इस बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने मैक्वेरी (Macquarie) ने टाटा ग्रुप के स्टॉक ट्रेंट लिमिटेड (Trent Limited) को अपनी कवरेज में शामिल करते हुए ‘आउटपरफॉर्म‘ रेटिंग दी है।

Trent Limited: टारगेट प्राइस ₹7000| रेटिंग Outperform| अपसाइड 30%|

मैक्वेरी ने ट्रेंट लिमिटेड पर लॉन्ग टर्म लिहाज से ₹7,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। इसका मतलब है कि टाटा ग्रुप का शेयर आगे चलकर 30% का अपसाइड दिखा सकता है। रिसर्च फर्म ने अपने बुल-केस में स्टॉक पर 10,000 रुपये का एग्रेसिव टारगेट प्राइस रखा है। ट्रेंट के शेयर गुरुवार को 5412 रुपये पर बंद हुए। जबकि शुक्रवार को यह 0.30% चढ़कर 5428 रुपये पर थे।

स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डाले तो यह अपने हाई से 35% टूट चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में शेयर में तेजी का ट्रेंड बना है और यह करीब 12% चढ़ गया है। पिछले तीन और छह महीने में शेयर ने क्रमश: 23.74% और 30.60% की गिरावट आई है। जबकि एक साल में शेयर 37.50% चढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 8,345.85 रुपये और लो 3,801.05 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का टोटल मार्केट कैप (Mcap) 1,92,978 करोड़ रुपए है।

ब्रोकरेज की स्टॉक पर राय?

ब्रोकरेज के अनुसार, हाल ही में हुए करेक्शन ने ट्रेंट में निवेश के लिए एक अच्छा मौका पैदा किया है। इसमें विवेकाधीन खर्चों में वृद्धि के साथ बढ़ती उपभोक्ता मांग से लाभ उठाने की क्षमता है।

ब्रोकरेज ने कहा कि 2024 में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले निफ्टी स्टॉक होने के बाद यह स्टॉक इस साल सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। पिछले कैलेंडर वर्ष में इस शेयर में 133 प्रतिशत की तेजी आई थी, जबकि इससे पहले के वर्ष में इसमें 126 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी। इस साल इस शेयर में आई तेज गिरावट ने पिछले साल अक्टूबर में 156x से प्राइस-टू-अर्निंग मल्टीपल को घटाकर वर्तमान में 119x कर दिया है।

फर्म के एनालिस्ट्स ने कहा कि ज़ूडियो (Zudio) में अपने स्टोर्स की स्टोर संख्या बढ़ाने की निरंतर गुंजाइश दिखती है। इसके ‘वैल्यू फॉर मनी’ स्थिति और अन्य फैशन ब्रांडों की शहरों में अधिक उपस्थिति है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, टाटा समूह की कंपनी पर नजर रखने वाले 24 विश्लेषकों में से 17 ने इस शेयर को ‘BUY’ रेटिंग दी है। तीन ने ‘होल्ड’ करने की सलाह दी है, जबकि अन्य 4 ने ‘SELL’ की सलाह दी है।

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 28, 2025 | 12:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement