facebookmetapixel
Advertisement
‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौत

भारत के 3 लाख करोड़ डॉलर के बाजार पूंजीकरण टैग पर खतरा

Advertisement
Last Updated- March 27, 2023 | 10:30 PM IST
share market, BSE

भारत के प्रख्यात 3 लाख करोड़ डॉलर के बाजार पूंजीकरण के ठप्पे को नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल, बैंकिंग संकट के बाद वैश्विक बाजारों में हुई बिकवाली के बीच यह बाजार पूंजीकरण इस आंकड़े से नीचे फिसल गया है।

ब्लूमबर्ग के आंकड़े से पता चलता है कि घरेलू तौर पर सूचीबद्ध कंपनियों की संयुक्त बाजार वैल्यू पिछले सप्ताह के अंत में 3 लाख करोड़ डॉलर से नीचे पहुंच गई। आंकड़ा एनएसई सूचीबद्ध कंपनियों से जुड़ा हो सकता है, जिसके करीब 2,000 शेयरों में कारोबार हुआ है।

यदि आप बीएसई द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े (जो करीब 4,000 कंपनियों के कारोबार से जुड़ा है) पर नजर डालें, तो पता चलता है कि भारत का बाजार पूंजीकरण 253.59 लाख करोड़ रुपये या 3.08 लाख करोड़ डॉलर पर 3 लाख करोड़ डॉलर से करीब 3 प्रतिशत से ऊपर है। इस साल के शुरू में, अदाणी समूह के शेयरों 150 अरब डॉलर की बिकवाली के बीच भारत शीर्ष-5 बाजार पूंजीकरण क्लब की सूची से बाहर हो गया था।

ब्लूमबर्ग के आंकड़े के अनुसार, पिछली बार भारत का बाजार पूंजीकरण जून 2022 में 3 लाख करोड़ डॉलर से नीचे पहुंच गया था। वहीं तेजी के संदर्भ में, जनवरी 2022 में यह 3.67 लाख करोड़ डॉलर पर था। मौजूदा बाजार पूंजीकरण इस ऊंचाई से 18 प्रतिशत नीचे है।

Advertisement
First Published - March 27, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement