Dividend stocks: एचडीएफसी बैंक, लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC), 3M इंडिया, अबॉट इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, ICRA, इंडियन मेटल्स & फेरो अलॉयज औसमेत 47 कंपनियों के शेयर गुरुवार (24 जुलाई) को ट्रेडिंग सेशन में फोकस में रहेंगे। ये कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का भुगतान करने वाली हैं।
इसके अलावा अक्ज़ो नोबेल इंडिया, भारती हेक्साकॉम, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, जायडस लाइफसाइंसेज, इन्फो एज (इंडिया), Ksolves इंडिया, किर्लोस्कर ब्रदर्स भी डिविडेंड देने जा रही हैं। इस लिस्ट में जुविलेंट फार्मोवा, फोर्टिस हेल्थकेयर, डिविस लैबोरेटरीज, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लुपिन और ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का नाम भी शामिल हैं।
बीएसई के डेटा के अनुसार, इन सभी कंपनियों के शेयर 24 जुलाई 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेडिंग पर होंगे। एक्स-डिविडेंड डेट उस दिन को कहते हैं जब शेयर बिना डिविडेंड के ट्रेड करने लगते हैं। इसलिए, निवेशकों को डिविडेंड पाने के लिए एक्स-डिविडेंड डेट से पहले शेयर खरीदना जरूरी होता है। हालांकि, कंपनियां रिकॉर्ड डेट पर ऐसे शेयरधारकों की सूची तय करती हैं, जो कॉर्पोरेट प्रॉफिट के लिए एलिजिबल होते हैं।
यह भी पढ़ें: 11 जुलाई से उड़ान पर इस शराब बनाने वाली कंपनी का स्टॉक, टेक्निकल चार्ट्स का इशारा- अब ₹1,307 तक जाएगा भाव!
कंपनियों में 3M इंडिया ने सबसे ज्यादा 545 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसमें 160 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और 375 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई 2025 रखी है, ताकि शेयरधारकों की एलिजिबिलिटी (Eligibility)फाइनल की जा सके।
इसके बाद अबॉट इंडिया है। इसने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने शेयरहोल्डर्स को 475 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई तय की है।
अन्य कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 77.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। ICRA 60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने ₹12 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। वहीं, HDFC बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹5 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया है।
यह भी पढ़ें: Infosys Share: तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, कहा- महंगा नहीं है वैल्यूएशन, 23% तक मिल सकता है रिटर्न
| कंपनी का नाम | एक्स-डेट | उद्देश्य | रिकॉर्ड डेट |
|---|---|---|---|
| 3M इंडिया | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹160 | 25 जुलाई 2025 |
| 3M इंडिया | 25 जुलाई 2025 | स्पेशल डिविडेंड – ₹375 | 25 जुलाई 2025 |
| अबॉट इंडिया | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹475 | 25 जुलाई 2025 |
| अक्ज़ो नोबेल इंडिया | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹30 | 25 जुलाई 2025 |
| अल्बर्ट डेविड | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹5 | 25 जुलाई 2025 |
| अरविंद | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹3.75 | 25 जुलाई 2025 |
| अरविंद स्मार्टस्पेसेस | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹6 | 25 जुलाई 2025 |
| एसोसिएटेड अल्कोहल्स & ब्रुअरीज | 25 जुलाई 2025 | डिविडेंड – ₹2 | 25 जुलाई 2025 |
| बेमको हाइड्रोलिक्स | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹2 | 25 जुलाई 2025 |
| भागेरिया इंडस्ट्रीज | 25 जुलाई 2025 | डिविडेंड – ₹1.50 | 25 जुलाई 2025 |
| भारती हेक्साकॉम | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹10 | 25 जुलाई 2025 |
| बीएन राठी सिक्योरिटीज | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹0.50 | 25 जुलाई 2025 |
| बॉम्बे साइकिल & मोटर एजेंसी | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹5 | 25 जुलाई 2025 |
| कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹4 | 25 जुलाई 2025 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 25 जुलाई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹0.20 | 25 जुलाई 2025 |
| सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹6 | 25 जुलाई 2025 |
| डिविस लैबोरेटरीज | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹30 | 25 जुलाई 2025 |
| फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹11 | 26 जुलाई 2025 |
| फ्लेक्स फूड्स | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹0.50 | 25 जुलाई 2025 |
| फोर्टिस हेल्थकेयर | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹1 | 25 जुलाई 2025 |
| जीएमएम फॉडलर | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹1 | 25 जुलाई 2025 |
| गोसीएल कॉर्पोरेशन | 25 जुलाई 2025 | डिविडेंड – ₹10 | 25 जुलाई 2025 |
| एचबी स्टॉकहोल्डिंग्स | 25 जुलाई 2025 | डिविडेंड – ₹1 | 25 जुलाई 2025 |
| एचडीएफसी बैंक | 25 जुलाई 2025 | स्पेशल डिविडेंड – ₹5 | 25 जुलाई 2025 |
| आईसीआरए | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹60 | 25 जुलाई 2025 |
| इंडियन मेटल्स & फेरो एलॉयज | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹5 | 25 जुलाई 2025 |
| इन्फोबीन्स टेक्नोलॉजीज | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹1 | 25 जुलाई 2025 |
| जुबिलेंट इन्ग्रेविया | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹2.50 | 25 जुलाई 2025 |
| जुबिलेंट फार्मोवा | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹5 | 25 जुलाई 2025 |
| जूलियन एग्रो इन्फ्राटेक | 25 जुलाई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹0.020 | 25 जुलाई 2025 |
| केईसी इंटरनेशनल | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹5.50 | 25 जुलाई 2025 |
| किर्लोस्कर ब्रदर्स | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹7 | 25 जुलाई 2025 |
| केसॉल्व्स इंडिया | 25 जुलाई 2025 | अंतरिम डिविडेंड – ₹1 | 25 जुलाई 2025 |
| लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹12 | 25 जुलाई 2025 |
| लुपिन | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹12 | 25 जुलाई 2025 |
| मफतलाल इंडस्ट्रीज | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹1 | 25 जुलाई 2025 |
| मुकंद | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹2 | 25 जुलाई 2025 |
| इन्फो एज (इंडिया) | 25 जुलाई 2025 | फाइनल डिविडेंड – ₹3.60 | 25 जुलाई 2025 |
| नेलकास्ट | 25 जुलाई 2025 | डिविडेंड – ₹0.50 | 25 जुलाई 2025 |
| निट्टा जेलैटिन इंडिया | 25 जुलाई 2025 | डिविडेंड – ₹6 | 25 जुलाई 2025 |
| निट्टा जेलैटिन इंडिया | 25 जुलाई 2025 | स्पेशल डिविडेंड – ₹2 | 25 जुलाई 2025 |