facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

10 साल में 515% का रिटर्न! IT सेक्टर से जुड़ी कंपनी देगी 200% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Advertisement

बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 16.78 फीसदी के उछाल के साथ 271.80 रुपये पर बंद हुए थे, जबकि पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 75.13 फीसदी का उछाल देखा गया है

Last Updated- October 05, 2025 | 5:50 PM IST
dividends
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

CyberTech Systems Dividend: टेक सेक्टर से जुड़ी कंपनी CyberTech Systems and Software Ltd ने अपने निवेशकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने अपने निवेशकों को 20 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह डिविडेंड 10 रुपये के फेस वैल्यू के हिसाब से 200 फीसदी बैठता है। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड-डेट और एक्स डेट 6 अक्टूबर तय की है। यानी अगर निवेशक 6 अक्टूबर से पहले कंपनी के शेयर अपने डिमैट अकाउंट में रखते हैं, तो उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Also Read: Dividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते तीन कंपनियां बांटेगी अपना मुनाफा, देखें लिस्ट

कंपनी का बाजार में क्या है हाल?

बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 16.78 फीसदी के उछाल के साथ 271.80 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 75.13 फीसदी का उछाल देखा गया है। बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर 76.78 फीसदी चढ़े हैं।

लंबे समय में कंपनी के शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल, दो साल और तीन साल में कंपनी के शेयरों में क्रमश: 22.96 फीसदी, 98.18 फीसदी और 92.77 फीसदी का उछला है। बीते पांच साल और दस साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 347.78 फीसदी और 514.93 फीसदी का रिटर्न दिया है।

BSE के आकड़ों के मुताबिक, कंपनी का मार्केट कैप अभी 846.13 करोड़ रुपये हैं। कंपनी 52 वीक हाई और 52 वीक लो क्रमश: 274.80 रुपये और 118.45 रुपये है।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement