facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी, आज 203 अंक गिरा सेंसेक्स; निफ्टी 22,913 पर बंद

Advertisement

तीस शेयरों वाल बीएसई सेंसेक्स आज 203.22 अंक या 0.27% गिरकर 75,735 पर बंद हुआ। निफ्टी50 भी 19.75 अंक या 0.09% की गिरावट लेते हुए 22,913.15 अंक पर क्लोज हुआ।

Last Updated- February 20, 2025 | 4:41 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (20 फरवरी) को एक बार फिर गिरावट में बंद हुए। इंडेक्स मैं हैवी वेटेज रखने वाले एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे शेयरों में गिरावट ने बाजार को नीचे की तरफ खींचा। साथ ही उतार-चढ़ाव के बीच वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में नरमी रही और कारोबार का अंत भी लगभग वैसा ही रहा।

तीस शेयरों वाल बीएसई सेंसेक्स आज (BSE Sensex Today) 200 से ज्यादा अंक गिरकर 75,672 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 75,463 अंक तक गिर गया था। अंत में 203.22 अंक या 0.27% गिरकर 75,735 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी गिरावट लेते हुए 22,821 अंक पर लाल निशान में खुला। अंत में यह 19.75 अंक या 0.09% की गिरावट लेते हुए 22,913.15 अंक पर क्लोज हुआ। निफ्टी50 के 50 शेयरों में से 28 उच्च स्तर पर बंद हुए। श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में तेजी देखने को मिली। ये 4 प्रतिशत तक उच्च स्तर पर बंद हुए।

टॉप लूजर्स

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.35% गिरकर बंद हुआ। इसके अलावा मारुति, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, टाइटन प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

टॉप गेनर्स

दूसरी तरफ एनटीपीसी और महिंद्रा एन्ड महीने के स्टॉक 3% से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। साथ ही अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, इन्फोसिस बढ़त में बंद हुए।

शेयर बाजार का 20 फरवरी को कैसा रहा प्रदर्शन?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा बे कहा, ”वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार सुस्त रहे। शुरुआती गिरावट के बाद निफ्टी एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ 22,912.90 पर बंद हुआ। सेक्टोरल रुझान मिश्रित रहे। मेटल, एनर्जी और ऑटो टॉप लाभ के रूप में उभरे। जबकि बैंकिंग और आईटी ने खराब प्रदर्शन किया। इस बीच, ब्रोडर मार्केट ने लगातार दूसरे सेशन में अपना लाभ बढ़ाया। स्मालकैप और मिडकैप दोनों ने लगभग डेढ़ प्रतिशत की बढ़त हासिल की।”

बैंक निफ्टी, निफ्टी फाइनेंशियल में गिरावट

एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स मिलेजुले रुख में बंद हुए। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसबी, मेटल, रियल्टी, ओएमसी और मीडिया इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, बैंक निफ्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, फार्मा और प्राइवेट बैंक सूचकांक 0.75 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ लाल रंग में बंद हुए।

बुधवार को कैसी थी बाजार की चाल?

उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को मामूली गिरावट में बंद हुए। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 28.21 अंक या 0.04% की गिरावट लेकर 75,939.18 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) 12.40 अंक या 0.05% गिरकर 22,932 पर क्लोज हुआ।

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 3:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement