facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

1 के साथ 1 शेयर फ्री दे रही कंपनी, फायदा उठाने का लास्ट चांस; ₹1 है स्टॉक का दाम

Advertisement

रिकॉर्ड डेट वही डेट होती है जिस दिन तक शेयरहोल्डर्स का नाम कंपनी की बुक्स में होना चाहिए ताकि वे बोनस शेयर पाने के एलिजिबल बन सकें।

Last Updated- April 03, 2025 | 10:51 AM IST
GRM Overseas Bonus Share

Bonus Share: पैनी स्टॉक KBC ग्लोबल (KBC Global) के शेयर इस वीक एक्स-बोनस पर ट्रेड करेंगे। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 4 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी के बोर्ड ने 22 मार्च को हुई बैठक में 1:1 की रेश्यो में बोनस शेयर अलॉटमेंट को मंजूरी दी थी। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर हैं, उन्हें हर शेयर के बदले एक अतिरिक्त शेयर बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलेगा।

कंपनी ने अपने बोनस इश्यू के पहले रिकॉर्ड डेट 28 मार्च तय की थी। इसे बाद में बढ़ाकर 4 अप्रैल कर दिया गया। रिकॉर्ड डेट वही डेट होती है जिस दिन तक शेयरहोल्डर्स का नाम कंपनी की बुक्स में होना चाहिए ताकि वे बोनस शेयर पाने के एलिजिबल बन सकें।

T+1 सेटलमेंट सिस्टम के अनुसार, निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले यानी 3 अप्रैल तक कंपनी के शेयर खरीदने होंगे ताकि उनका नाम रिकॉर्ड में दर्ज हो सके और वे बोनस शेयर के पात्र बन सकें। इससे पहले कंपनी ने 2021 में भी 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी किए थे। इसकी रिकॉर्ड डेट अगस्त 2021 तय की गई थी।

KBC ग्लोबल Q3 रिजल्ट्स

पिछले सप्ताह में 27 मार्च को कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के नतीजे जारी किए। KBC ग्लोबल ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसे ₹20.76 करोड़ का स्टैंडअलोन नुकसान हुआ। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह नुकसान ₹29.88 करोड़ हुआ था। वहीं, कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आय में 91% की गिरावट आई और यह ₹12.58 करोड़ से घटकर ₹1.09 करोड़ रह गई।

KBC ग्लोबल शेयर परफॉर्मेंस

KBC ग्लोबल के शेयर बुधवार को 0.98% की गिरावट लेकर 1.01 प्रति शेयर पर बंद हुए। नवंबर 2024 में ₹2.56 के 52 वीक हाई से अब तक यह स्टॉक करीब 60% टूट चुका है। BSE के आंकड़ों के अनुसार, यह स्टॉक पिछले एक साल से बेस-बिल्डिंग मोड में है और इस दौरान इसमें करीब 44% की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement