facebookmetapixel
Advertisement
इस हफ्ते ट्रंप के टैरिफ वॉर और GDP आंकड़ों के बीच शेयर बाजार में मचेगी हलचल, निवेशक रहें सावधान!यूजर्स की प्राइवेसी पर SC की नजर, मेटा-व्हाट्सऐप को बड़ा झटका लग सकता हैटैरिफ में बदलाव से भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बैठक पर ब्रेक, व्यापारिक दल का वाशिंगटन दौरा टलाUpcoming IPOs: फरवरी का आखिरी हफ्ता होगा IPO के नाम, क्लीन मैक्स सहित ये 8 बड़े नाम मचाएंगे धमालडिजिटल इंडिया की नई ढाल: भुवनेश्वर में शुरू हुआ RBI का हाई-टेक टियर IV डेटा सेंटर, जानें खासियतIDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ का संदिग्ध खेल, चार अधिकारी सस्पेंडNRI बेटा विदेश में, मां अस्पताल में… क्लेम प्रक्रिया कैसे बनती है चुनौतीदिल्ली से मेरठ का सफर होगा आसान, PM Modi आज दिखाएंगे नमो भारत को हरी झंडीMCap: टॉप कंपनियों की मार्केट कैप में 63,000 करोड़ का उछाल, एलएंडटी और एसबीआई आगेUS Tariffs: अमेरिका में टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला, ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 10% से बढ़ाकर 15% किया

Bonus Share: हर शेयर पर 1 शेयर फ्री बांट रही ऑटो कंपोनेंट कंपनी, 3 अप्रैल रिकॉर्ड डेट; एक माह में 30% उछला शेयर

Advertisement

Sal Automotive ltd का शेयर अपने हाई से 28% नीचे चल रहा है। हालांकि, स्टॉक में पिछले कुछ समय से तेजी का ट्रेंड बना है और यह एक महीने में 28.31% चढ़ गया है।

Last Updated- March 31, 2025 | 11:34 AM IST
GRM Overseas Bonus Share

Bonus Share: ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Sal Automotive Ltd हर शेयर पर 1 शेयर फ्री दे रही है। कंपनी के बोर्ड ने 10 फरवरी, 2025 को हुई अपनी बैठक में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार किया और इसकी सिफारिश की थी। दिसंबर तिमाही नतीजों के जारी होने के साथ ही इस फैसले की घोषणा की गई। कंपनी ने अब कॉरपोरेट एक्शन के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।

ऑटो सेक्टर की इस कंपनी 10 फरवरी, 2025 को अपनी बोर्ड मीटिंग में 1:1 की रेश्यो में बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने की समीक्षा करते हुए प्रस्ताव रखा था। खास बात यह है कि यह कंपनी का पहला बोनस इश्यू है।

Sal Automotive Ltd Record date

कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट के रूप में गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को तय किया है। कंपनी की तरफ से 27 मार्च को दायर रेगुलटरी फाइलिंग में इस डेट की घोषणा की गई।

वहीं, बोनस शेयरों के लिए अनुमानित अलॉटमेंट डेट 4 अप्रैल, 2025 है। अलॉटमेंट शेयर अलॉटमेंट के बाद अगले वर्किंग दिन (टी+2) यानी 7 अप्रैल, 2025 को कारोबार के लिए उपलब्ध होंगे।

Sal Automotive Share History

Sal Automotive ltd का शेयर अपने हाई से 28% नीचे चल रहा है। हालांकि, स्टॉक में पिछले कुछ समय से तेजी का ट्रेंड बना है और यह एक महीने में 28.31% चढ़ गया है। स्टॉक पिछले तीन महीने में 12.14% चढ़ा है जबकि छह महीने में इसमें 6.04% की गिरावट आई। वहीं, एक साल में स्टॉक ने 38.73% और दो साल में 150% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 884.40 रुपये और 52 वीक लो 439 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 153.26 करोड़ रुपये है।

 

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 11:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement