facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

एक महीने में 15% चढ़ गया Auto Stock, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, कमाई बढ़ने से कंपनी को होगा फायदा

Advertisement

Auto Stock to Buy: ब्रोकरेज का कहना है कि बढ़ते निर्यात और एसयूवी की मांग से ऑटो कंपनी की कमाई में वृद्धि हो सकती है।

Last Updated- September 23, 2025 | 3:18 PM IST
Auto Stock

Auto Stock To Buy: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (23 सितंबर) को सपाट रुख देखने को मिल रहा है। अमेरिका के H1 b वीजा फीस में बेहताशा वृद्धि से आईटी सेक्टर को झटका लगा है। साथ ही इससे बाजार के सेंटीमेंट्स पर नेगेटिव असर पड़ा है। हालांकि, बाजार में गिरावट के बावजूद ऑटो स्टॉक्स में जमकर खरीदारी हो रही है। इसका प्रमुख कारण वाहनों पर लगने वाले जीएसटी में कटौती है, जो नवरात्रि की शुरुआत के साथ लागू हो गई है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन ऑटो कंपनियों ने अच्छी बिक्री दर्ज की है। बाजार में इस माहौल के बीच ब्रोकरेज हॉउस नोमुरा ने Hyundai Motor India पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि बढ़ते निर्यात और एसयूवी की मांग से हुंडई इंडिया की आय बढ़ेगी।

Also Read: तेजी से गिरा Smallcap स्टॉक अब दे सकता है तगड़ा रिटर्न, ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज; कहा- 400 तक जाएगा भाव

Hyundai Motor India पर मैक्सिमम टारगेट प्राइस ₹2,979

नोमुरा ने हुंडई मोटर इंडिया (HYUNDAI) पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 2,846 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। शेयर का मौजूदा भाव 2712 रुपये के आस-पास है। यह टारगेट प्राइस शेयर के मौजूदा लेवल से 5 फीसदी ज्यादा है।

नोमुरा के कपिल सिंह और सिद्धार्थ बेरा ने कहा कि हुंडई इंडिया एक मजबूत मॉडल फेस में एंट्री कर रही है। GST कटौती के बाद कॉम्पैक्ट SUV और डीजल वेरिएंट जैसे सेगमेंट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हाल ही के आंकड़े भी इस बात को समर्थन देते हैं। कंपनी ने हाल के दिनों में बुकिंग में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह मजबूत कंज्यूमर मांग का संकेत है।

ब्रोकरेज ने कहा कि Hyundai Motor India की ग्रोथ घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों रणनीतियों पर निर्भर करेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक वैश्विक स्तर पर 55 लाख यूनिट का प्रोडक्शन हो। भारत से कुल उत्पादन में 15 प्रतिशत हिस्सा आने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि 2030 तक भारत में बिक्री लगभग 8.3 लाख यूनिट तक पहुंच सकती है। यह 2025 में 6 लाख यूनिट की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा होगा।

मोतीलाल ओसवाल ने दी भी BUY रेटिंग

मोटीलाल ओसवाल ने Hyundai Motor India पर ‘BUY’ रेटिंग दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 2,979 रुपये रखा है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 10 फीसदी ज्यादा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की वित्त वर्ष की शुरुआत कमजोर रही। इसके चलते हुंडई मोटर इंडिया से वित्त वर्ष 2025-26 में केवल 2 प्रतिशत की ग्रोथ की उम्मीद है। लेकिन पुणे के नए प्लांट के चालू होने और नए मॉडल्स के लॉन्च से वित्त वर्ष 2026-27 में 15 प्रतिशत वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद है।

शेयर का प्रदर्शन

हुंडई मोटर इंडिया के शेयर एक महीने में करीब 15 फीसदी चढ़ गए है। तीन महीने में शेयर ने 35 फीसदी और छह महीने में करीब 60 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि सालाना आधार पर 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। हुंडई मोटर इंडिया के शेयर पिछले साल अक्टूबर में 1,960 रुपये पर लिस्ट हुए थे। तब से शेयर करीब 50 फीसदी चढ़ चुके है। स्टॉक का 52 वीक 2,991 रुपये जबकि 52 वीक लो 1,542.95 रुपये है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 38,491.66 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement