facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

हैवीवेट Paint Stock पोटफोलियो में भरेगा मुनाफे का रंग! Q2 रिजल्ट के बाद 26% तक अपसाइड के लिए ब्रोकरेज के आए टारगेट

Paint Stocks to Buy: रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज हाउसेस की ए​शियन पेंट्स पर निवेशकों के लिए मिलीजुली राय है। कंपनी ने सोमवार को अपने Q2 नतीजे जारी किए थे।

Last Updated- November 12, 2024 | 11:22 AM IST
Stock market
Stocks Market

Paint Stocks to Buy: ग्लोबल और घरेलू सेंटीमेंट्स के चलते भारतीय शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव है। मंगलवार (12 नवंबर) के कारोबार में मजबूत शुरुआत हुई। इस उठपटक के बीच दूसरी तिमाही (Q2FY25) के नतीजों के बाद स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन है। पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी एशियन पेंट्स के कमजोर नतीजों का असर स्टॉक पर दिखाई दिया। मंगलवार को सपाट शुरुआत के बाद शेयर में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई। रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज हाउसेस की ए​शियन पेंट्स पर निवेशकों के लिए मिलीजुली राय है। कंपनी ने सोमवार को अपने Q2 नतीजे जारी किए थे। इसमें कंपनी की बिक्री और प्रॉफिट में गिरावट आई है।

Asian Paints: क्या है अगला टारगेट

ब्रोकरेज फर्म सेंट्रम ब्रोकिंग (Centrum Broking) ने ए​शियन पेंट्स पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3200 रुपये रखा है। 11 नवंबर 2024 को शेयर 2543 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे करीब 26 फीसदी का अपसाइड देखने को मिल सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि बरसात का सीजन लंबा खींचने और कमजोर डिमांड के चलते Q2FY25 में रेवेन्यू कमजोर रहा। नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू/एबिटडा/नेट मुनाफा में 5.3%/ 27.8%/29.1% की​ गिरावट आई। मैनेजमेंट का कहना है कि वॉल्यूम्स में 0.5 फीसदी की ​गिरावट आई है। इसकी बड़ी वजह सुस्त डिमांड, सीजनली कमजोर तिमाही, कीमतों में गिरावट, भारी छूट और बेहतर प्रोडक्ट्स रेंज न उपलब्ध होना है। बांग्लादेश में राजनीतिक अ​​स्थिरता और इथोपिया में करेंसी अवमूल्यन के चलते इंटरनेशनल बिजनेस का वॉल्यूम 0.7 फीसदी घटा है। हालांकि मिडिल ईस्ट, श्रीलंका और नेपाल में बेहतर ग्रोथ रही। कंपनी ने हाल ही में कीमतों में 1.5 फीसदी का इजाफा किया है। इसका असर दूसरी छमाही (2HFY25) में देखने को मिलेगा। ​कंपनी ने 18-20 फीसदी का मार्जिन बरकरार रखा है।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने ए​शियन पेंट्स पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है। प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3,185 रुपये रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंपनी की ग्रोथ धीमी रही। हालांकि दूसरी छमाही (H2FY25) पेंट कंपनियों के लिए बेहतर रहेगी। स्टॉक पर खरीदारी की सलाह बरकरार है।

मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने ए​शियन पेंट्स पर न्यूट्रल की राय दी है। टारगेट प्राइस 2,650 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। इंडस्ट्री की चुनौतियों का असर कंपनी की परफॉर्मेंस पर भी रहा। वहीं, एंटिक ब्रोकिंग (Antique Broking) ने पेंट शेयर पर 2,527 के टारगेट प्राइस के साथ होल्ड की सलाह दी है। जबकि शेयरखान (Sharekhan) ने भी 2,779 के लक्ष्य के लिए स्टॉक पर होल्ड की रेटिंग दी है।

Asian Paints: कैसे रहे Q2 नतीजे

ए​शियन पेंट्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की दूसरी तिमाही (Q2) में कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 5.3 फीसदी गिरकर 8,003 करोड़ रुपये पर आ गई। कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 27.8 फीसदी फिसलकर 1,239.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जोकि पिछले साल 1,716.2 करोड़ रुपये था। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 42.4 फीसदी गिरकर 694.6 करोड़ रुपये पर आ गया।

Asian Paints: शेयर में दिखा असर

ए​शियन पेंट्स के कमजोर नतीजों का असर मंगलवार को स्टॉक की चाल पर देखने को मिला। शेयर में 2544 रुपये पर सपाट कारोबार की शुरुआत हुई। थोड़ी देर में ही गिरावट बढ़ी। सुबह 11 बजे तक के ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर करीब 1.9 फीसदी टूटकर 2493 ने लो लेवल पर आ गया। यह स्टॉका 52 हफ्ते का निचला स्तर है। BSE पर स्टॉक का 52 वीक हाई 3,422 रुपये है। मार्केट कैप 2.40 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

 

डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

First Published - November 12, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट