facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Adani Power Share: अचानक ऐसा क्या हुआ कि 20% उछला स्टॉक, निवेशकों में खरीदने की मची लूट

Advertisement

Adani Power Share: थर्मल और सोलर प्लांट्स के जरिये बिजली उत्पादन करने वाली यह कंपनी ने अपने शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटने का ऐलान किया था।

Last Updated- September 22, 2025 | 10:35 AM IST
Adani Power Q3 Results

Adani Power Share: अदाणी ग्रुप की बिजली प्रोडक्शन कंपनी अदाणी पावर के शेयरों में सोमवार को बाजार में गिरावट के बावजूद जोरदार तेजी देखने की मिली। अदाणी पवार के शेयर शुरुआती कारोबार में 20 फीसदी तक चढ़कर 168.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी स्टॉक स्प्लिट की एक्स-डेट के चलते आई है। कंपनी अपने शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपये से घटाकर 2 रुपये कर दिया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास अभी एक शेयर है, उन्हें इसके बदले पांच शेयर मिल जाएंगे। हालांकि, शेयरों की कुल कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा।

थर्मल और सोलर प्लांट्स के जरिये बिजली उत्पादन करने वाली यह कंपनी ने अपने शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटने का ऐलान किया था। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ने 22 सितंबर रिकॉर्ड डेट तय की थी।

अदाणी पावर ने इस महीने की शुरुआत में रेगुलटरी फाईलिंग में बताया, ”1 अगस्त, 2025 को हुई बोर्ड बैठक में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी गई थी। इसका उद्देश्य रिटेल और छोटे निवेशकों की भागीदारी को बढ़ाना है।” कंपनी ने यह भी बताया किया कि इक्विटी शेयरों के बंटवारे से ऑथराइज, इश्यूड, सब्सक्राइब्ड और पेड आप कैपिटल में कोई बदलाव नहीं होगा।

यह प्रस्ताव जरुरी मेजोरिटी के साथ पारित माना गया था। यह जानकारी 1 अगस्त को जारी पोस्टल बैलट नोटिस में दी गई थी। वोटिंग की अवधि 6 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और 4 सितंबर को शाम 5 बजे समाप्त हुई। नोटिस के अनुसार, 10 रुपये वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को डिवाइड कर पूरी तरह से पेड़ 5 इक्विटी शेयरों में बदला जाएगा। हर शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

क्या होता है स्टॉक स्प्लिट (What is Stock Split)

स्टॉक स्प्लिट एक कॉर्पोरेट एक्शन होता है। इसका मकसद शेयर की लिक्विडिटी यानी बाजार में उसकी खरीद-बिक्री को आसान बनाना होता है। इसमें कंपनी अपने एक शेयर को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित करती है। इससे प्रति शेयर का फेस वैल्यू कम हो जाता है।

जो निवेशक रिकॉर्ड डेट तक कंपनी के शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें नए बंटे हुए शेयर अपने डिमैट अकाउंट में मिलेंगे। स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर की कीमत डिवीजन के रेश्यो के अनुसार घट जाती है। हालांकि, कंपनी का कुल मार्केट कैप (Mcap) नहीं बदलता।

स्टॉक स्प्लिट के बाद अदाणी पावर (Adani Power) के 10 रुपये प्रति शेयर मूल्य वाले 385,69,38,941 चुकता शेयर बढ़कर 2 रुपये प्रति शेयर मूल्य वाले 19,28,46,94,705 चुकता शेयर हो जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 22, 2025 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement