facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Demat account: जुलाई में 30 लाख नए डीमैट खाते जुड़े, दिसंबर के बाद सबसे बड़ी उछाल

Advertisement

खाता खोलने में आसानी और इक्विटी के निरंतर आकर्षण के कारण जुलाई की वृद्धि ने देश भर में डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंचा दिया।

Last Updated- August 13, 2025 | 10:20 PM IST
Demat Account

देश के बाजारों में जुलाई में करीब 30 लाख नए डीमैट खाते जुड़े। यह दिसंबर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा मासिक बढ़ोतरी है। जनवरी से अप्रैल तक की नरम अवधि के बाद खाता खोलने की संख्या में वृद्धि का यह लगातार तीसरा महीना है।

खाता खोलने में आसानी और इक्विटी के निरंतर आकर्षण के कारण जुलाई की वृद्धि ने देश भर में डीमैट खातों की संख्या 20 करोड़ के पार पहुंचा दिया। यह आंकड़ा महज चार वर्षों में तीन गुना से अधिक हो गया है। पिछले महीने के आखिर में डीमैट खातों की कुल संख्या 20.21 करोड़ थी।

हालांकि इस आंकड़े की यूनिक इन्वेस्टर से तुलना नहीं हो सकती क्योंकि कोई भी व्यक्ति एक से अधिक डीमैट खाते खोल सकता है। यूनिक इन्वेस्टर की संख्या करीब 12 करोड़ है। जुलाई में डीमैट खातों में मजबूत वृद्धि बाजार में बढ़ती अस्थिरता की पृष्ठभूमि में हुई जिसकी वजह भारत और अमेरिका के बीच व्यापार तनाव, कंपनियों की सुस्त आय और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की निरंतर बिकवाली थी।

जुलाई में एफपीआई की शुद्ध निकासी 17,741 करोड़ रुपये रही जो मार्च 2025 के बाद शुद्ध बिकवाली का पहला ऐसा महीना है।  टॉरस फाइनैंशियल मार्केट के सीईओ प्रकाश गगडानी ने कहा, जुलाई में नए डीमैट खातों के जुड़ाव को काफी ज्यादा आईपीओ आने से समर्थन मिला। साल 2025 में जुलाई का महीना आईपीओ के लिए सबसे व्यस्त था और 13 आईपीओ के जरिये 16,125 करोड़ रुपये जुटाए गए।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement