Categories: बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60,000 के पार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:35 PM IST

 सकारात्मक वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की लिवाली जारी रहने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 60 पर पहुंच गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 141.62 अंक बढ़कर 59,983.83 पर था, हालांकि जल्द ही यह 165.9 अंक की तेजी के साथ 60,008.11 पर पहुंच गया।
 
व्यापक एनएसई निफ्टी 48.25 अंक चढ़कर 17,873.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
सेंसेक्स में एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
 
दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी, जबकि सोल लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 92.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,376.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
 
 
 

First Published : August 17, 2022 | 10:55 AM IST