अमेरिकी बाजारों से मिले गिरावट के संकेतों के बाद आज बीएसई सूचकांक सेंसेक्स 185 अंकों की गिरावट लेकर 9462 के स्तर पर खुला।
सेंसेक्स ने आज 9460 अंकों का निचल स्तर छूआ, और इसके बाद सुबह के कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा।
दोपहर के कारोबार के दौरान लिवाली के चलते सेंसेक्स में हल्का सुधार देखा गया। अंततः सेंसेक्स 1 अंक चढ़कर 9648 (प्रोविजिनल) के फ्लैट स्तर पर बंद हुआ।