शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स 188 अंक गिरकर 56,409 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15 अंक गिरकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ।
घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को भी उतार-चढ़ाव बना रहा। अंत में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों से घरेलू शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई थी।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 188.32 अंको की कमी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.33 फीसदी की कमी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 56,409.96 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 40.50 अंको की कमी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 16,818.10 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 0.24 फीसदी की कमी देखी गई।
बैंक निफ्टी में भी गिरावट बनी रही। बैंक निफ्टी 112.19अंको की गिरावट के साथ बंद हुआ। जिससे बैंक निफ्टी गिरकर 37,647.75 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में तेजी देखने को मिली। साथ ही FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
वही बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेस, IT और प्राइवेट बैंक सेक्टर में गिरवाट दर्ज की गई । श्री सीमेंट, ONGC, हिंडाल्को आदि शामिल रहे निफ्टी के गेनर्स के लिस्ट में, वही एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प और टेक महिंद्रा लूजर्स की लिस्ट में रहे।