facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

100 रुपये वाला SIP लाएगा LIC म्युचुअल फंड, निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Advertisement

एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना रोजाना न्यूनतम एसआईपी रकम की मौजूदा सीमा 300 रुपये से घटाकर 100 रुपये करने की है। मासिक एसआईपी के लिए वह इसे 1,000 रुपये से घटाकर 200 रुपये करेगा।

Last Updated- September 20, 2024 | 10:52 PM IST
SIP

एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना अक्टूबर के पहले हफ्ते में छोटी रकम वाला एसआईपी पेश करने की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी आर के झा ने यह जानकारी दी। यह एसआईपी 100 रुपये का होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब बाजार नियामक सेबी छोटे एसआईपी की वकालत कर रहा है ताकि निवेशकों की भागीदारी ज्यादा हो।

इसके लिए नियामक 250 रुपये वाले एसआईपी को फंडों के लिए ज्यादा लागत प्रभावी और व्यावहारिक बनाने पर काम कर रहा है। अभी कुछ ही फंड 500 रुपये से कम के एसआईपी की पेशकश करते हैं। एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना रोजाना न्यूनतम एसआईपी रकम की मौजूदा सीमा 300 रुपये से घटाकर 100 रुपये करने की है। मासिक एसआईपी के लिए वह इसे 1,000 रुपये से घटाकर 200 रुपये करेगा।

झा ने कहा कि एसआईपी की रकम कम करने के लिए हम 7 अक्टूबर को संशोधन लाएंगे। वह एलआईसी एमएफ मैन्युफैक्चरिंग फंड (ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम) के नए एनएफओ की पेशकश के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। फंड हाउस का मानना है कि सरकार के जोर दिए जाने और आपूर्ति शृंखला के लिए वैश्विक स्तर पर चीन प्लस वन की ओर जाना लंबी अवधि के लिए इस क्षेत्र के हक में है।

फंड हाउस का लक्ष्य अपनी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां वित्त वर्ष 2026 तक मौजूदा 35,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का है।

झा ने कहा कि हमने इक्विटी सेगमेंट में अपनी टीम की क्षमता बढ़ाई है और एयूएम बढ़ाने के लिए हम बी-30 शहरों में नई शाखाओं के साथ डिजिटल मौजूदगी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारी योजना 50 नई शाखाएं खोलने की हैं। ये शाखाएं देहरादून, जमशेदपुर, जोधपुर और दुर्गापुर आदि शहरों में खोली जाएंगी।

वह एक महीने के भीतर वितरकों के लिए नया ऐप लाएगा। कंपनी ने पिछले साल नवंबर में निवेशकों के लिए ऐप पेश किया था। अगली दो तिमाही के लिए उसने दो नए फंड पेश करने की तैयारी की है, जिनमें एक मल्टी ऐसेट फंड और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड शामिल है।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement