facebookmetapixel
Advertisement
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक दिन इंसान को बेकार बना देगा? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंNSE का बड़ा धमाका: अब नैनोसेकंड में होंगे ट्रेड, 1000 गुना बढ़ जाएगी ट्रेडिंग की रफ्तार500% का मोटा डिविडेंड! एग्रीकेमिकल सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेअमेरिकी कोर्ट के फैसले और ट्रंप के बयान पर भारत की नजर, सरकार ने कहा: हम अभी स्टडी कर रहे1 शेयर के बदले मिलेंगे 3 फ्री बोनस शेयर! IT सेक्टर की कंपनी का निवेशकों को तोहफा, देखें पूरी डिटेलPM मोदी और राष्ट्रपति लूला की बैठक: भारत-ब्राजील के बीच $20 अरब के व्यापार का बड़ा लक्ष्य तयDividend Stocks: बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते ये 6 कंपनियां देने जा रही हैं डिविडेंड, देखें लिस्टदिल्ली में अलर्ट! लाल किला और चांदनी चौक पर बढ़ी सुरक्षा, आतंकियों की मंशा खुफिया रिपोर्ट में आई सामनेIndia-US Trade Deal: अप्रैल में लागू हो सकता है भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता, पीयूष गोयल का बड़ा बयानExplainer: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ! क्या अब बदल जाएगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील?

MCap: सेंसेक्स में गिरावट का असर, 8 टॉप कंपनियों का मार्केट कैप ₹1.60 लाख करोड़ लुढ़का; Reliance को सबसे बड़ा झटका

Advertisement

Market Cap: रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण ₹59,799.34 करोड़ घटकर ₹18,64,436.42 करोड़ रह गया।

Last Updated- May 11, 2025 | 12:47 PM IST
Stock Market today
Representative Image

Market Cap: पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में ₹1.60 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा झटका रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगा। यह गिरावट शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच आई।

BSE सेंसेक्स पिछले हफ्ते 1,047.52 अंक यानी 1.30% लुढ़क गया। जिन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और ITC शामिल हैं।

वहीं, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर ने इस गिरावट भरे सप्ताह में भी बढ़त हासिल की।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक को बीते कारोबारी सत्र में मार्केट कैप के मोर्चे पर बड़ा नुकसान हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण ₹59,799.34 करोड़ घटकर ₹18,64,436.42 करोड़ रह गया।

वहीं, देश के बड़े निजी बैंकों में शामिल ICICI बैंक की वैल्यूएशन ₹30,185.36 करोड़ घटकर ₹9,90,015.33 करोड़ पर आ गई।

शुक्रवार को शेयर बाजार में आई गिरावट के चलते देश की कई बड़ी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) घट गया। इस गिरावट से निवेशकों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

  • HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹27,062.52 करोड़ घटकर ₹14,46,294.43 करोड़ रह गया।
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मूल्यांकन ₹18,429.34 करोड़ की गिरावट के साथ ₹6,95,584.89 करोड़ पर पहुंच गया।
  • बजाज फाइनेंस की पूंजी ₹13,798.85 करोड़ कम होकर ₹5,36,927.95 करोड़ हो गई।
  • आईटीसी का मार्केट कैप ₹8,321.89 करोड़ घटकर ₹5,29,972.97 करोड़ रह गया।
  • भारती एयरटेल को भी नुकसान हुआ और इसका मूल्यांकन ₹2,138.29 करोड़ गिरकर ₹10,53,891.62 करोड़ पर आ गया।
  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण ₹578.89 करोड़ घटकर ₹12,45,418.09 करोड़ पर पहुंचा।

हालांकि गिरावट के इस दौर में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसका मार्केट कैप बढ़ा। HUL का मूल्यांकन ₹2,537.56 करोड़ बढ़कर ₹5,48,382.85 करोड़ हो गया।

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते हफ्ते ₹415.33 करोड़ बढ़कर ₹6,26,083.70 करोड़ पहुंच गया है।

टॉप-10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में इंफोसिस ने अपनी जगह बनाए रखी है।

टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट इस प्रकार है:

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
  2. एचडीएफसी बैंक
  3. टीसीएस
  4. भारती एयरटेल
  5. आईसीआईसीआई बैंक
  6. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  7. इंफोसिस
  8. हिंदुस्तान यूनिलीवर
  9. बजाज फाइनेंस
  10. आईटीसी

Advertisement
First Published - May 11, 2025 | 12:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement