facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

गौतम सिंघानिया की फिर से नियुक्ति के खिलाफ मतदान की सिफारिश

Advertisement

फर्म ने उनकी अलग रह रही पत्नी नवाज मोदी द्वारा जुटाई गई धनराशि के दुरुपयोग और घरेलू हिंसा के आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

Last Updated- June 19, 2024 | 10:28 PM IST
Raymond Lifestyle AGM decision, Gautam Singhania will be the executive chairman रेमंड लाइफस्टाइल AGM का फैसला, गौतम सिंघानिया होंगे कार्यकारी चेयरमैन

एक सलाहकार फर्म ने प्रख्यात टेक्सटाइल एवं फैब्रिक निर्माता रेमंड (Raymond) के शेयरधारकों को चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) को कंपनी बोर्ड में पुन: शामिल करने के खिलाफ वोट करने का सुझाव दिया है।

फर्म ने उनकी अलग रह रही पत्नी नवाज मोदी द्वारा जुटाई गई धनराशि के दुरुपयोग और घरेलू हिंसा के आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की है। इसके अलावा, यह भी मांग की गई है कि गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी तलाक से संबंधित मुद्दे निपटने और स्वतंत्र जांच का परिणाम सामने आने तक रेमंड के बोर्ड में शामिल न रहें।

साथ ही सलाहकार फर्म आईआईएएस ने रेमंड के शेयरधारकों को सिंघानिया के लिए प्रस्तावित पारिश्रमिक ढांचे के खिलाफ वोट करने का भी सुझाव दिया है। फर्म ने दावा किया है कि इससे उन्हें नियामक सीमा से अधिक भुगतान करने की अनुमति मिलेगी। रेमंड को इस संबंध में प्रतिक्रिया जानने के लिए भेजे गए ईमेल संदेश का जवाब नहीं मिला है।

रेमंड 27 जून को अपनी सालाना आम बैठक (एजीएम) आयोजित कर रही है, जिसमें उसने कंपनी के बोर्ड में गौतम सिंघानिया को पांच साल की अवधि (1 जुलाई, 2024 से 20 जून 2029 तक) के लिए पुन: नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा है।

बोर्ड में सिंघनिया की नियुक्ति के प्रस्ताव पर आईआईएएस ने बताया कि सिंघनिया वर्तमान में तलाक की कार्यवाही से गुजर रहे हैं और उनकी पत्नी नवाज मोदी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘नवाज मोदी ने सार्वजनिक रूप से यह भी आरोप लगाया है कि गौतम सिंघानिया ने कंपनी के पैसे का इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया है। बोर्ड ने दिसंबर 2023 में अपने आखिरी बयान के बाद से कोई अपडेट जारी नहीं किया है और यह स्पष्ट नहीं है कि उसने इन आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग की है या नहीं।’

माना जा रहा है कि अब शेयरधारक ही कंपनी को इस विवाद से बचा पाएंगे।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement