facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदOpening Bell: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला; FMCG शेयरों ने दिखाई मजबूतीट्रंप की टैरिफ धमकी के बीच जयशंकर-रूबियो की बड़ी बैठक! व्यापार, रक्षा और AI पर क्या बनी रणनीति?NEET पेपर लीक पर संसद में तीसरे दिन भी हंगामा, विपक्ष की एक ही मांग- पहले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर होगी चर्चा

PKH Ventures IPO: निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया के बाद पीकेएच वेंचर्स ने आईपीओ लिया वापस

Advertisement

कंपनी की आईपीओ से 379.35 करोड़ रुपये जुटाने की थी योजना

Last Updated- July 05, 2023 | 12:20 PM IST
Mamata Machinery IPO

निर्माण और आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी पीकेएच वेंचर्स ने तीन दिन की अवधि में निवेशकों, खासकर संस्थागत खरीदारों की निराशाजनक प्रतिक्रिया के बाद अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को वापस ले लिया है।

मंगलवार को निर्गम के अंतिम दिन तक पीकेएच वेंचर्स के आईपीओ को मात्र 65 प्रतिशत अभिदान वापस मिला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 2,56,32,000 शेयरों के आईपीओ पर सिर्फ 1,67,25,800 शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। जहां गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 1.67 गुना पूर्ण अभिदान मिला, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 99 प्रतिशत अभिदान मिला।

हालांकि, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को केवल 11 प्रतिशत अभिदान मिला। पीकेएच वेंचर्स के बुक रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) ने एक्सचेंज को सूचित किया कि आईपीओ समिति द्वारा चार जुलाई को पारित प्रस्ताव के तहत आरंभिक सार्वजिनक निर्गम को वापस लेने का फैसला किया गया है। इसकी वजह पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को मिली ठंडी प्रतिक्रिया है।

कंपनी की आईपीओ से 379.35 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। आईपीओ के तहत 1,82,58,400 नए शेयर जारी किए गए थे, जबकि प्रवर्तक प्रवीन कुमार अग्रवाल 73,73,600 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लेकर आए थे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 140 से 148 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Advertisement
First Published - July 5, 2023 | 12:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement