facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

फेविकोल बनाने वाली कंपनी का ₹10 डिविडेंड के साथ 1:1 बोनस शेयर का ऐलान, जान लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19% बढ़कर ₹672 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में भी 10.5% की दमदार ग्रोथ; 13 अगस्त को रिकॉर्ड डेट, 29 अगस्त को मिलेगा डिविडेंड

Last Updated- August 07, 2025 | 1:58 PM IST
Pidilite

फेविकोल बनाने वाली जानी-मानी कंपनी Pidilite Industries Limited ने जून तिमाही के शानदार नतीजों के साथ निवेशकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने ₹10 प्रति शेयर का स्पेशल इंटरिम डिविडेंड और 1:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी जिनके पास एक फुली पेड शेयर है, उन्हें एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की जानकारी

कंपनी ने बताया कि डिविडेंड और बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त 2025 (बुधवार) तय की गई है। यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वही इस फायदे के पात्र होंगे। स्पेशल डिविडेंड का भुगतान 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Railway company देने जा रही बड़ा तोहफा: शेयरधारकों को मिलेगा 50% डिविडेंड, जान लें रिकॉर्ड

तिमाही नतीजों में दिखी दमदार ग्रोथ

जून 2025 तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा। इस दौरान Pidilite का राजस्व 10.5% की वृद्धि के साथ ₹3,753 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹3,395 करोड़ था। कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) भी 18.6% की तेज बढ़त के साथ ₹672 करोड़ रहा, जबकि पिछली साल की समान अवधि में यह ₹567 करोड़ था। इसके अलावा EBITDA में भी 15.8% की मजबूती दर्ज की गई, जो ₹941 करोड़ पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन में भी सुधार हुआ और यह 114 बेसिस पॉइंट बढ़कर 25.1% हो गया, जो पहले 23.9% था।

Pidilite के मैनेजिंग डायरेक्टर सुधांशु वत्स ने कहा कि देश में मांग बेहतर हो रही है, खासकर कंस्ट्रक्शन सेक्टर में। अच्छा मॉनसून, कम ब्याज दरें और लिक्विडिटी सुधार जैसे कदम कंपनी के लिए पॉजिटिव हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जियोपॉलिटिकल हालात और वैश्विक टैरिफ को लेकर सतर्क रहना जरूरी है क्योंकि इससे सप्लाई चेन बाधित हो सकती है।

शेयर बाजार में तेजी

Pidilite के इस ऐलान का असर शेयर बाजार में भी दिखा। 7 अगस्त को BSE पर कंपनी का शेयर 0.04% की तेजी के साथ ₹3042.10 पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 7, 2025 | 12:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement